बीते मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस पार्टी (TMC) ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की कुल 294 सीटों में से 291 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का नाम घोषित कर दिया है। बची हुई 3 सीटों पर सहयोगी बीजीपीएम को दी हैं। इसके अलावा, ममता ने 74 विधायकों का टिकट काट दिए हैं। वहीं, 15 विधायकों की सीटें बदली गई हैं। ममता बनर्जी भबानीपुर से चुनाव लड़ेंगी। इनका मुकाबला भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी से होगा। आपको बताते चलें कि पिछले विधानसभा चुनाव 2021 में ममता को नंदीग्राम सीट पर हरा दिया था।
ममता ने जारी किए 291 सीटों पर उम्मीदवार, TMC ने सेलिब्रिटी चेहरों से दूरी बनाई
इस बार ममता बनर्जी ने सेलिब्रिटी चेहरों से दूरी बनाई है। जमीनी नेता और कार्यकर्ताओं को मौका दिया है। इस बार सिर्फ 2 सेलिब्रिटीज को टिकट दिया है। वहीं, साल 2021 में 15 सेलिब्रिटी को टिकट दिया था। इस बार लिस्ट में 52 महिलाएं है। 47 अल्पसंख्यक समुदाय से है। इसके अलावा, 40 साल से कम उम्र के 42 उम्मीदवारों को टिकट मिला। साथ ही लिस्ट में 95 कैंडिटेट्स SC/ST कैंडिडेंट्स हैं।
पश्चिम बंगाल- 3 बार से ममता बनर्जी ही मुख्यमंत्री
गौरतलब है कि 14 साल से सीएम ममता के सामने भाजपा मुख्य चुनौती है। 2026 के चुनाव में टीएमसी जीती तो ममता बनर्जी लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगी। ममता ऐसा करने वाली देश की पहली महिला होंगी। जयललिता के नाम 5 बार तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड है। लेकिन वह 1991 से 2016 तक अलग-अलग कार्यकाल (लगातार नहीं) में सीएम पद पर रहीं।
पश्चिम बंगाल का चुनाव शेड्यूल
- कुल सीटें: 294
- बहुमत- 148
पहला चरण
- 30 मार्च से 6 अप्रैल 2026 तक नॉमिनेशन
- नाम वापसी 9 अप्रैल 2026
- 23 अप्रैल 2026
दूसरा चरण
- 2 अप्रैल से 9 अप्रैल 2026
- नाम वापसी 13 अप्रैल 2026
- वोटिंग 29 अप्रैल 2026
- रिजल्ट 4 मई 2026