होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

मुन्ना शुक्ला ने सरेंडर से पहले बोले- 'रहूंगा जेल में.. लेकिन मिलूंगा इसी बंगले में'

By LSChunav | Oct 16, 2024

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को दोषी अपराधी से नेता बने विजय कुमार शुक्ला उर्फ ​​मुन्ना शुक्ला की 1998 में बिहार के पूर्व मंत्री और राजद नेता बृजबिहारी प्रसाद की हत्या के मामले में आत्मसमर्पण करने के लिए समय मांगने की याचिका खारिज कर दी।न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति संजय कुमार और न्यायमूर्ति आर महादेवन की पीठ को शुक्ला की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह ने बताया कि उन्हें अपनी पत्नी के स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों और मामलों के प्रबंधन के लिए 30 दिन का समय चाहिए।
इसी बंगले में होगी मुलाकात 

मंगलवार को मुन्ना शुक्ला ने अपने समर्थकों से मुलाकात की। इस दौरान मुन्ना शुक्ला ने कहा कि उन्हें इस सजा की कोई परवाह नहीं है। उन्होंने कहा कि मुन्ना शुक्ला को उम्र कैद की सजा हो गई। इसका तनाव नहीं है। मुन्ना शुक्ला की सरकाप बनेगी। मुन्ना शुक्ला रहेगा जेल में और आप लोगों से मिलेगा इसी बंगला में।

न्यायपालिका पर भरोसा है

आगे मुन्ना शुक्ला ने कहा कि हम तो इस लायक हैं भी नहीं। जो भी हैं वह आपलोगों बनाए हैं। हम थोड़े सोचे हैं कि गृह मंत्री और प्रधानमंत्री के यहां जाना है। मुन्ना शुक्ला ने अपने समर्थकों से अपील करते हुए कहा कि आप लोगों को हिम्मत से रहना है। तेजस्वी यादव के हाथों को मजबूत करना है। आरजेडी की मजबूत सरकार बनानी है। उन्होंने कहा कि भारत की न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और न्याय जरूर मिलेगा।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.