भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन बनाए रखते हुए नीतीश कुमार ने अल्पसंख्यक मुस्लिम समाज को भी जनता दल (यूनाइटेड) के साथ जोड़कर रखने में सफलता पाई। इस दौरान उन्होंने अपनी ऐसी छवि कायम रखी, जिससे उन्हें हर वर्ग का सहयोग और समर्थन मिलता रहा।
निशांत कुमार सीएम सिक्योरिटी में पहुंचे गांधी मैदान
पिछले 20 वर्षों से नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान में ईद की समाज में शामिल होते रहे, लेकिन इस बार नीतीश कुमार खुद ईद की नामाज में शामिल नहीं हुए। इस बार नीतीश कुमार ने अपने बेटे निशांत कुमार को ईद की नमाज में शामिल होने के लिए भेजकर एक अहम संदेश देने की कोशिश की।
बारिश के बीच नमाज अदा की गई
पटना के गांधी मैदान में बारिश के बीच ईद की नमाज अदा की गई। हर साल की तरह इस बार भी यहां बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हजारों लोग नमाज पढ़ने पहुंचे। हालांकि, इस बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस मौके पर मौजूद नहीं रहे।
20 साल में पहली बार नीतीश नहीं पहुंचे
पिछले करीब 20 साल में यह पहला मौका है कि जब नीतीश कुमार ईद की नमाज के लिए गांधी मैदान नहीं पहुंचे। सीएम बनने के बाद से नीतीश कुमार साल यहां मौजूद रहते थे। हालांकि इस बार उनके बेटे निशांत कुमार कार्यक्रम में नजर आए।
निशांत की सुरक्षा में सीएम सिक्योरिटी
जानकारी के अनुसार, निशांत कुमार की सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री सुरक्षा दल की टीम गांधी मैदान में तैनात रही। उनके साथ जदयू के वरिष्ठ नेता और मंत्री अशोक चौधरी सहित पार्टी के कई प्रमुख नेता भी मौजूद थे। मंच पर मुस्लिम नेताओं ने उन्हें गमछा ओढ़ाकर स्वागत किया।