होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

CM Oath Ceremony: 12 जून को CM शपथ ग्रहण में शामिल होंगे PM मोदी, तीसरी बार शपथ लेंगे नायडू

By LSChunav | Jun 11, 2024

देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद नरेंद्र मोदी आंध्र प्रदेश जाएंगे। यहां पर हाल ही में विधानसभा चुनाव खत्म हो गए हैं, जिसके बाद अब नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह होगा। बता दें कि 12 जून को शपथ ग्रहण समारोह होना है। इस दौरान शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री आंध्र प्रदेश जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 जून की सुबह आंध्र प्रदेश जाएंगे। इस दौरान सुबह 11:27 मिनट पर टीडीपी प्रमुख नायडू शपथ लेंगे।

इसके बाद प्रधानमंत्री ओडिशा राज्य सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए निकलेंगे। क्योंकि आंध्र प्रदेश के साथ-साथ ओडिशा में भी 12 जून को शपथ ग्रहण समारोह होना है। ऐसे में पीएम मोदी ओडिशा और आंध्र प्रदेश दोनों शपथ ग्रहण में हिस्सा लेंगे। आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में NDA ने जीत हासिल की है। प्रदेश में टीडीपी, बीजेपी और जनसेना पार्टी ने मिलकर लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ा था। वहीं आंध्र प्रदेश की 174 विधानसभा सीटों में से नायडू की पार्टी तेलुगु देशम पार्टी को 135 सीटों पर जीत मिली। जनसेना पार्टी को 21 और भाजपा को 8 सीटों पर जीत मिली है।

विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद चंद्रबाबू नायडू तीसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। वहीं ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी ने 5 बार के मुख्यमंत्री रहे नवीन पटनायक की सत्ता पलट दी है। ओडिशा के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 147 में से 78 सीटों पर जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है। ऐसे में प्रधानमंत्री दोनों राज्यों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.