लोकसभा चुवान के दूसरे चरण के मतदान जारी है वहीं हाल ही में समाजवादी पार्टी में शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) की पत्नी पूनम सिन्हा (Poonam Sinha) शामिल हुई हैं। समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी के तौर पर पूनम सिन्हा (Poonam Sinha) गृहमंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ लखनऊ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी। पूनम सिन्हा (Poonam Sinha) ने आज लखनऊ से नामांकन भर दिया है। कुछ दिनों पहले अखिलेश यादव और शत्रुघ्न सिन्हा ने मुलाकात की थी। तभी ये तय हो गया था कि पूनम सिन्हा (Poonam Sinha) को लखनऊ लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा जाएगा। वहीं, हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा पटना साहिब से चुनाव लड़ रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: शत्रुघ्न के हाथ की बजाय पूनम ने साइकिल पर जताया भरोसा, लखनऊ से राजनाथ को देंगी चुनौती
लखनऊ लोकसभा सीट पर में 3.5 लाख मुस्लिम वोटरों के अलावा, चार लाख कायस्थ मतदाता हैं और 1.3 लाख सिंधी मतदाता हैं। यह पूनम सिन्हा (Poonam Sinha) की उम्मीदवारी को बड़ी ताकत प्रदान करेगा।' पूनम सिन्हा सिंधी हैं और उनके पति शत्रुघ्न सिन्हा कायस्थ हैं। राजनाथ सिंह ने 2014 में लखनऊ सीट से कुल 55.7 प्रतिशत मत हासिल किए थे। वहीं पूनम सिन्हा (Poonam Sinha) को कड़ी चुनौती देंगे राजनाथ सिंह क्योंकि राजनाथ लखनऊ लोकसभा सीट से आज तक नहीं हारे।
शत्रुघ्न सिन्हा ने हाल ही में बीजेपी (BJP) का दमन छोड़ा है, और कांग्रेस का दामन थामा हैं। वहीं उनकी पत्नी पूनम सिन्हा (Poonam Sinha) ने समाजवादी पार्टी को चुना... तो मामला ये बनता है की शत्रुघ्न सिन्हा जब अपनी पत्नी के लिए प्रचार करेंगे तो क्या वो बीजेपी के साथ- साथ काग्रेस के खिलाफ प्रचार- प्रसार करेंगे। क्योंकि उत्तर प्रदेश में तीन बड़ी पार्टी का ही गठबंधन है- समाजवादी पार्टी (SP) बहुजन समाजवादी पार्टी (BSP) और आरएलडी (RLD)। ऐसे में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अलग- थलक हैं। जो जाहिर है अपनी पत्नी के लिए वोट मांगने के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) को काग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ भी बोलना पड़ेगा। कांग्रेस ने आचार्य प्रमोद कृष्णन को लखनऊ संसदीय सीट से मैदान में उतारा है।