होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

karnataka election 2023: राहुल गांधी कोलार से शुरू करेंगे चुनावी रैली, यहीं से शुरू हुआ था 'मोदी सरनेम' विवाद

By LSChunav | Mar 30, 2023

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की तारीखों का चुनाव आयोग ने ऐलान कर दिया है। 10 मई को दक्षिणी राज्य में एक ही चरण में 224 सीटों के लिए मतदान होगा। वहीं भाजपा इस चुनाव में अपनी सरकार बनाए रखने का प्रयास करेगी। वहीं कांग्रेस के सामने सत्ता में वापसी करने की चुनौती है। विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के पूर्व सांसद राहुल गांधी अगले महीने से अपना प्रचार अभियान शुरू किया था। दक्षिणी राज्य में एक ही चरण में 224 सीटों के लिए मतदान होगा। राहुल गांधी 5 अप्रैल से कोलार में रैली शुरू होगी।
 
मोदी सरनेम पर की थी टिप्पणी
आपको बता दें कि कोलार की ही रैली में मोदी सरनेम को लेकर टिप्पणी की थी। जिसके बाद उन पर केस कर दिया गया था। हाल ही में राहुल गांधी को मानहानि के मामले में दोषी ठहराया गया है। सूरत की कोर्ट ने राहुल गांधी को 2 साल की सजा सुनाई थी। जिसके बाद उनकी संसद की सदस्यता खत्म कर दी गई थी। साल 2019 में राहुल गांधी ने रैली में भगोड़े आर्थिक अपराधी नीरव मोदी और ललित मोदी की ओर तंज कसते हुए कहा था कि सभी चोरों के सरनेम मोदी कैसे हो सकता है।

भाजपा नेता ने किया था मानहानि का केस
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के कर्नाटक प्रमुख डीके शिवकुमार ने बताया कि राहुल गांधी कोलार लौटकर अपनी सत्यमेव जयती रैली की शुरूआत करेंगे। डीके शिवकुमार ने कहा कि उन्होंने राहुल गांधी से कोलार से चुनावी यात्रा शुरू करने का अनुरोध किया। यहीं पर राहुल ने भाजपा की निंदा की थी। यहीं से वह अपनी मेगा रैली शुरू होगी। मोदी सरनेम पर बयान दिए जाने के बाद गुजरात के एक भाजपा नेता पूर्णेश मोदी ने राहुल गांधी पर मानहानि का केस किया था। पूर्णेश मोदी ने इसे अन्य पिछड़ा वर्ग का अपमान बताया था। 

अकेले लड़ेगी कांग्रेस
वहीं कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी ने अपनी टिप्पणी पर माफी मांगने से इंकार कर दिया। जिसके बाद राहुल की लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया। जिसके बाद विपक्ष ने हंगामा करते हुए सरकार को घेरा था। इस मामले को लेकर 18 विपक्षी दलों के नेताओं ने सरकार की आलोचना की। वहीं कर्नाटक में चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद कांग्रेस एक बार फिर सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही है। साल 2018 में एचडी कुमारस्वामी की जनता दल के साथ सरकार बनाने वाली कांग्रेस एक साल बाद ही सत्ता से बाहर हो गई थी। कई विधायकों द्वारा पार्टी छोड़ने के बाद कांग्रेस की गठबंधन की सरकार गिर गई थी। हालांकि कांग्रेस पिछले चुनावों से सबक लेते हुए अकेले चुनाव लड़ रही है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.