By LSChunav | Sep 30, 2026
राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने अपने दोनों उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। सपा ने प्रो. रामगोपाल यादव और धनराज परिमल नाथवानी को उम्मीदवार बनाया है। दोनों ही प्रत्याशियों ने बुधवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजदूगी में नामांकन दाखिल किए। है।
इस समय सपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। धनराज परिमल नथवानी भारत के एक मुख्य कॉरपोरेट लीडर और खेल प्रशासक है। वह वर्तमान में रिलायंस इडस्ट्रीज में ग्रुप प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत हैं और अंबानी परिवार के बेहद ही करीबी माने जाते हैं। उनके पिता परिमल नथवानी भी देश के जाने-माने उद्योगपति और राज्यसभा सांसद हैं।
उन्होंने लंदन के रीजेंट बिजनेस स्कूल से इंटरनेशनल बिजनेस में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। उन्हें पर्यावरण, वन्यजीव संरक्षण और फोटोग्राफी का शौक है और वे गुजरात के वन्यजीवों (खासतौर पर गिर के शेरों) के संरक्षण से संबंधित अभियानों में सक्रिय रहते हैं।
सपा ने बिछाई बिसात, बागी विधायकों को भी दिया मौका
राज्यसभा चुनाव में सपा ने अपना तीसरा प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए सियासी बिसात बिछाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने बागी विधायकों के लिए भी मौका दिया है। इतना ही नहीं, भाजपा विधायकों को भी ऑफर दिया है, जिन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में अपना टिकट कटने की आशंका है। सूत्रों का कहना है कि सपा की ओर से कहा गया है कि जो विधायक इस चुनाव में साथ देगा, उसे सपा के टिकट की गारंटी होगी।
10 सीटों के लिए 16 अक्तूबर को होगा मतदान
आपको बताते चलें कि, राज्यसभा की 10 सीटों के लिए 16 अक्तूबर को मतदान होना है। असल में इसमें यूपी विधानसभा के निर्वाचित सदस्य मतदान करेंगे। एक सीट जीतने के लिए 37 मतों की आवश्यकता है। बल्कि मतदान में सपा के पास 95 का संख्या बल है। इनमें पिछले राज्यसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के पक्ष में मतदान करने वाले सपा विधायक राकेशन पांडेय, पूजा पाल, विनोद चतुर्वेदी और आशुतोष मौर्य शामिल नहीं है। इसमें पूजा पाल भाजपा की पदाधिकारी है, इसलिए उनको सपा के मत देने का सवाल ही नहीं पैदा होता है। अन्य 3 सपा को उम्मीद है कि दो विधायक इस राज्यसभा चुनाव में उसके साथ लौट आएंगे।