होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

North West Delhi Lok Sabha Seat: दिल्ली की इस सीट पर भाजपा के लिए टेंशन बढ़ा रहे उदित राज, समझिए समीकरण

By LSChunav | May 23, 2024

पिछले दो लोकसभा चुनाव में देश की राजधानी दिल्ली की सभी सातों सीटों पर भाजपा ने क्लीन स्वीप किया था। लेकिन इस बार उत्तर पश्चिम दिल्ली में बीजेपी को दिल्ली में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी से कड़ी टक्कर मिल रही है। भाजपा ने उत्तर पश्चिमी दिल्ली पर वर्तमान सांसद का टिकट काटकर योगेंद्र चंदोलिया पर भरोसा जताया है। तो वहीं इंडिया गठबंधन की तरफ से डॉ उदित राज को चुनावी मैदान में उतारा गया है। डॉ उदित राज उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद रह चुके हैं। वहीं 2024 के लोकसभा चुनाव में उदित राज इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी बनाये गये हैं।

बीजेपी प्रत्याशी योगेंद्र चंदोलिया
भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर पश्चिम सीट से योगेंद्र चंदोलिया को मैदान में उतारा है। वह जमीन से जुड़े नेता माने जाते हैं। इसलिए भाजपा को तीसरी बार भी इस सीट पर जीत का पूरा भरोसा है। भाजपा का मानना है कि इस सीट की जनता एक बार फिर उनके प्रत्याशी को जीत की माला पहनाएगी। वहीं योगेंद्र चंदोलिया कहीं से भी इंडिया गठबंधन और उदित राज को अपने टक्कर का नहीं मान रहे हैं।

इंडिया गठबंधन प्रत्याशी डॉ उदित राज
वहीं इंडिया गठबंधन की तरफ से इस सीट पर डॉ उदित राज को उतारा गया है। सांसद रहते हुए उदित राज ने इस क्षेत्र में विकास कार्य किए हैं। साथ ही उनको विकास पुरुष भी कहा जाता है। ऐसे में इंडिया गठबंधन की तरफ से घोषित प्रत्याशी उदित राज भाजपा प्रत्याशी योगेंद्र चंदोलिया की जीत में मुश्किल बन सकते हैं।
 
उदित राज ने राजनीति में आने के लिए नौकरी छोड़ दी और फिर भाजपा में शामिल हो गए। वहीं साल 2019 में भाजपा की तरफ से टिकट न मिलने पर उदित राज ने कांग्रेस का साथ पकड़ा। बता दें कि दिल्ली में पहली बार कांग्रेस पार्टी गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। यह गठबंधन आप पार्टी और कांग्रेस के बीच है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.