By LSChunav | Apr 17, 2019
देश में लोकसभा चुनाव हैं और सभी पार्टियों के बीच चुनावी दंगल चल रहा है। नेता जुबान पर लागाम लगाना भूल गये है तो कुछ नीचता पर उतर आये हैं, फीमेल नेताओं ने एक दूसरे को सुनाने के लिए पतियों को चुनावी दंगल में खीच लिया है। लगातार जुबान पर बिना लागाम लगाए बयान बाजी जारी है... इसी दंगल में केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती भी कूद पड़ी हैं। उमा भारती के निशाने पर रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी। उमा भारती ने अपने पहले बयान में प्रियंका गांधी पर जुबानी वार करते हुए कहा कि प्रियंका चोर की पत्नी हैं और हिन्दुस्तान उन्हें उसी नजर से देखेगा। इस बयान पर, जब बवाल बढ़ा तब उमा भारती को लगा की विवाद बढता जा रहा है तो अपने बयान पर सफाई दे दूं... फिर अपने लेटेस्ट ट्वीट में केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने सफाई देते हुए कहा 'मैंने जो कुछ भी कहा है वो तथ्यात्मक रूप से बिलकुल सही है और चुभने वाला भी है'।
इसे भी पढ़ें: उमा भारती के बिगड़े बोल, कहा- प्रियंका गांधी वाड्रा चोर की पत्नी
इसे भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव नहीं लडेंगी उमा भारती, 18 माह तक करेंगी तीर्थयात्रा