ताज़ा खबर

जमुई

मैप पर क्लिक कर जानें अपने राज्य की डिटेल्स
बिहार
  • जनसंख्या: 1550936
  • ARUN BHARTI
  • ARUN BHARTI
  • आपराधिक मामले: 0
  • लोक जनशक्ति पार्टी

बिहार का जमुई जिला मुंगेर प्रमंडल का एक प्रमुख भाग है। यह जिला ऐतिहासिक और धार्मिक दोनों दृष्टि से भी बेहद मशहूर है। कहा जाता है कि जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर ने इसी जिले के उज्जिहवलिया नदी के तट पर दिव्य ज्ञान प्राप्त किया था। जमुई का ऐतिहासिक महत्व गुप्त, पाल और चन्देल शासकों से भी जुड़ा हुआ है। वर्तमान में जमुई (सुरक्षित) लोकसभा सीट से रामविलास पासवान के पुत्र चिराग पासवान सांसद हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में इस सीट से लोजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ते हुए चिराग पासवान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और राजद उम्मीदवार सुधांशु शेखर भास्कर को 85,947 मतों से पराजित किया था। अभिनेता से नेता बने चिराग पासवान को 2,85,352 वोट मिले, जबकि राजद के सुधांशु शेखर भास्कर को 1,99,407 वोट। वहीं जदयू उम्मीदवार तथा बिहार के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी 1,98,599 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे।


साल 1952 में यहां पहली बार आम चुनाव हुए जिसमें कांग्रेस के बनारसी प्रसाद सिन्हा ने जीत दर्ज कर पहले सांसद निर्वाचित होने का अवसर प्राप्त किय....