Patna में बोले BJP नेता Dharmendra Pradhan, देश की तरक्की रोकने वाले हैं दिमागी नक्सली

दिव्यांशी भदौरिया     Nov 09, 2026
शेयर करें:   
Patna में बोले BJP नेता Dharmendra Pradhan, देश की तरक्की रोकने वाले हैं दिमागी नक्सली

पटना में भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रधान ने विकास में बाधा डालने वालों को दिमागी नक्सली कहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित और समृद्ध हो रहा है तथा लोगों को अराजक तत्वों से सतर्क रहना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली दौरे पर आएंगे।

सोमवार को बिहार के पटना में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद प्रधान ने विपक्ष पर बिना नाम लिए निशाना साधा है। उनका कहना है कि देश की तरक्की से निराश लोग अस्थिरता और अराजकता फैलाकर विकास की रफ्तार रोकना चाहते हैं।

ऐसे में लोगों को 'दिमागी नक्सली' कहना गलत नहीं होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ के बस्तर दौरे और सुरक्षा बलों को संबोधित करने से संबंधित सवालों का जवाब दे रहे थे।

धर्मेंद प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार सुरक्षित और समृद्ध हो रहा है। देश की प्रगाति से जिन लोगों को परेशानी हो रही है, उन्हें दिमागी नक्सली कहा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री ने दीपावली के दिन बस्तर में अर्धसैनिक बलों के जवानों के बीस समय बिताया और उनके साथ देश की स्थिति पर अपने विचार को शेयर किए। देश के लोगों को भी ऐसे तत्वों से सतर्क रहने की जरुरत है, जो अस्थिरता और अराजकता के जरिए देश की विकास यात्रा को रोकना चाहते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को आएंगे बिहार

आपको बताते चलें कि, पीएम मोदी बिहार के लोगों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आने वाले हैं। उनके इस दौरे से राज्य में विकास की रफ्तार को और गति मिलेगी। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के भाषण में पहली बार 'दिमारी नक्सली' शब्द का इस्तेमाल किया था। जिसके बाद विपक्षी नेताओं ने इस टिप्पणी पर आपत्ति जताई है।

नीतीश कुमार से भी की मुलाकात

इतना ही नहीं, पटना में धर्मेंद प्रधान ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मुलाकात की। वह नीतीश कुमार के आवास पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि इस अवधि में उन्होंने अपनी बेटी की शादी का निमंत्रण नीतीश कुमार को दिया है।