मादीपुर
राजौरी गार्डन
हरि नगर
तिलक नगर
जनकपुरी
विकासपुरी
उत्तम नगर
द्वारका
मटियाला
नजफ़गढ़
पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली 10 विधानसभा सीटों में से 9 सीटों पर आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है जबकि एक सीट पर भाजपा का कब्जा है। पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र की चाबी पंजाबी, जाट और पूर्वांचली वोटरों के हाथ में है। पश्चिमी दिल्ली लोकसभा में कुल 22 लाख 83 हजार 909 वोटर्स हैं, जिसमें 12 लाख 34 हजार 480 पुरुष और 10 लाख 49 हजार 357 महिला वोटर्स हैं।
राजधानी दिल्ली की दूसरी सबसे बड़ी सीट पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र। वर्तमान में भाजपा के प्रवेश वर्मा सांसद हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी के जरनैल सिंह को शिकस्त दी। इस चुनाव में प्रवेश वर्मा को 6 लाख 51 हजार 395 वोट मिले। जरनैल सिंह को 3 लाख 82 हजार 809 वोट हासिल हुए थे।
वहीं कांग्रेस के महाबल मिश्र को 1 लाख 93 हजार 266 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। वर्ष 2008 में परिसीमन के बाद पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट अस्तित्व में आई। इससे पहले यह बाहरी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट का हिस्सा थी। स्थानीय आबादी के साथ बड़ी संख्या में यहां प्रवासी आबादी भी है। इसमें बड़ी संख्या में सिख और पूर्वांचल के वोटर शामिल हैं। वर्ष 2009 के चुनाव में कांग्रेस ने यहां पूर्वांचली कार्ड खेला और महाबल मिश्रा को जीत हासिल हुई।
इसके बाद भाजपा ने 2014 के लोकसभा चुनावों में साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा को चुनाव मैदान में उतारा। प्रवेश वर्मा को शहरी और देहात से वोट मिले और उन्होंने जीत हासिल की। ‘आप' के ....