ताज़ा खबर

गोवा

मैप पर क्लिक कर जानें अपने राज्य की डिटेल्स

तीखे बयान

  • जनसंख्या: 1060777
  • पुरुष: 532469
  • महिला: 528308
  • लोकसभा सीटें: 2
  • राजधानी: पणजी
  • चरण-3 (मतदान दर) : 74.84

भारत के पश्चिमी भाग में अरब सागर के किनारे है स्थित है गोवा। क्षेत्रफल के हिसाब से गोवा भारत का सबसे छोटा राज्य है। गोवा का क्षेत्रफल 3,702 वर्ग किलोमीटर है और 2011 जनगनणा के हिसाब से इसकी जनसंख्या 14,57,723 के लगभग है। यहां की मुख्‍य भाषा कोंकणी है जबकि यहां मराठी, हिंदी, अंग्रेजी तथा कन्नड़ जैसी अन्य भाषाएं भी बोली जाती हैं। गोवा पूरी दुनिया में अपने खूबसूरत समुद्री के किनारों के लिए मशहूर है और यही कारण है कि यहां पूरे साल देश-विदेश से लाखों पर्यटक आते हैं। पर्यटन के अलावा गोवा मत्‍सय उद्योग में भी आगे है।

इतिहास

महाभारत काल में गोवा का उल्लेख गाय चराने वाले राज्य के रूप में मिलता है जिसे गोपराष्ट्र कहा जाता था। प्राचीन ग्रंथों में गोवा गोमांचल, गोपकपट्टम, गोपकेपुरी, गोवापुरी और गोमांतक आदि कई नामों से विख्‍यात रहा है। सन् 1498 में वास्‍कोडिगामा द्वारा भारत के लिए समुद्री मार्ग की खोज के बाद गोवा पहुंचे थे जिसके बाद से पुर्तगाली यात्रियों का भारत पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। सन् 1510 में एल्‍फांसो द अलबुकर्क ने गोवा पर आक्रमण करके इस पर कब्‍जा कर लिया। भारत के आजाद होने के बाद भी गोवा पुर्तगालियों के कब्‍जे में रहा। गोवा को 19 दिसंबर, 1961 को पुर्तगालियों के कब्‍जे से मुक्त कराया गया। गोवा को 30 मई, 1987 को पूर्ण राज्‍य का दर्जा मिला।

गोवा ताज़ा आलेख