भारत के मध्य में स्थित मध्य प्रदेश को भारत का दिल यानी Heart of India कहा जाता है। 1 नवंबर 2000 तक छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश के साथ होने की वजह से यह क्षेत्रफल के मामले में भारत का सबसे बड़ा राज्य था और यहां पर लोकसभा की 40 सीटें एवं विधानसभा की 320 सीटें थी। हालांकि, मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ अलग होने के बाद यहां महज 29 लोकसभा सीटें और 230 विधानसभा सीटें ही रहीं। लेकिन उच्च सदन की बात की जाए तो राज्यसभा के लिए प्रदेश से 11 सदस्य भेजे जाते हैं।
मध्य प्रदेश का राजनीतिक परिदृश्य
छत्तीसगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात की सीमाओं से लगे हुए मध्य प्रदेश का राजनीतिक कद आज के दौर में बिहार और उत्तर प्रदेश के बाद सबसे ऊंचा है। वर्तमान की राजनीति की बात की जाए तो प्रदेश का संवैधानिक प्रमुख राज्यपाल होता है जो कि आनंदीबेन पटेल हैं और प्रदेश सरकार के मुखिया कमलनाथ हैं।