ताज़ा खबर

महाराष्ट्र

मैप पर क्लिक कर जानें अपने राज्य की डिटेल्स

तीखे बयान

  • जनसंख्या: 80717283
  • पुरुष: 37974127
  • महिला: 42743156
  • लोकसभा सीटें: 48
  • राजधानी: मुंबई
  • चरण-1 (मतदान दर) : 56.00
  • चरण-2 (मतदान दर) : 61.22
  • चरण-3 (मतदान दर) : 62.08
  • चरण-4 (मतदान दर) : 56.54

भारत के समृद्ध राज्यों में शुमार महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई को भारत की आर्थिक राजधानी भी कहा जाता है। यही नहीं महाराष्ट्र का शहर पुणे तो भारत के बड़े महानगरों में भी शामिल है। पूरी दुनिया को अपने गीत-संगीत और अभिनय से प्रभावित करने वाला हिन्दी फिल्म उद्योग मुंबई में ही है। समुद्री व्यापार हो या शेयर बाजार, आईटी कारोबार हो या शिक्षा हब, सब कुछ महाराष्ट्र में मिलेगा। यहाँ के गणपति उत्सव की होती है पूरी दूनिया में धूम तो मराठाओं के शौर्य की गाथाएं आज भी सुनी और सुनायी जाती हैं। महाराष्ट्र में मुंबई शहर का नगर निगम देश के सभी नगर निगमों में सर्वाधिक अमीर माना जाता है क्योंकि इसका बजट कई राज्यों की सरकारों के बजट से भी बड़ा है।

महाराष्ट्र की जनसंख्या साढ़े 11 करोड़ से अधिक की है। मराठी भाषी इस राज्य का देश की अर्थव्यवस्था में बड़ा महत्वपूर्ण योगदान है। यहाँ के कुछ हवाई अड्डे तो देश के ही नहीं विश्व के सबसे व्यस्ततम हवाई अड्डों में से हैं। अहमदाबाद से चलने वाली बुलेट ट्रेन भी महाराष्ट्र तक आयेगी। परिवहन तथा पर्यटन सुविधाओं से लैस इस राज्य में वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी का शासन है जिसका नेतृत्व देवेंद्र फडणवीस कर रहे हैं। शिवसेना भाजपा की सहयोगी दल के नाते सरकार में शामिल है लेकिन सरकार की आलोचना करने का कोई मौका भी नहीं छोड़ती। यहाँ कांग्रेस और राकांपा का गठबंधन भाजपा को टक्कर देगा। काफी ना-नुकर के बाद अब भाजपा और शिवसेना का भी गठबंधन हो गया है और माना जा रहा है कि लोकसभा चुनावों में इन्हीं दोनों गठबंधनों की आमने-सामने की टक्कर होगी।

महाराष्ट्र ताज़ा आलेख