ताज़ा खबर

नागालैंड

मैप पर क्लिक कर जानें अपने राज्य की डिटेल्स

तीखे बयान

  • जनसंख्या: 1182948
  • पुरुष: 582458
  • महिला: 600490
  • लोकसभा सीटें: 1
  • राजधानी: कोहिमा
  • चरण-1 (मतदान दर) : 78.20

भारत के उत्तर पूर्व में स्थित नागालैंड एक छोटा राज्य है जिसकी राजधानी कोहिमा है। नागालैंड का क्षेत्रफल 16,579 किमी और जनसंख्या 19,78,502 है। राज्य को 12 जिलों में बांटा गया है। कोहिमा और दीमापुर राज्य के बड़े शहर हैं। कृषि यहां की सबसे महत्वपूर्ण आर्थिक गतिविधि है और प्रमुख फसलों में चावल, मक्का, बाजरा, दालें, तंबाकू, तिलहन, गन्ना, आलू और फाइबर शामिल हैं। अन्य महत्वपूर्ण आर्थिक गतिविधियों में वानिकी, पर्यटन और विविध कुटीर उद्योग शामिल हैं। राज्य में कुल 16 जनजातियां निवास करती हैं और अंग्रेजी आधिकारिक भाषा है।

नागालैंड का इतिहास

नागाओं का प्राचीन इतिहास अस्पष्ट है। कहते हैं कि अलग-अलग समय पर भारत के अन्य हिस्सों से आये प्रवासी यहां बस गए और यहीं के हो लिए। ये प्रवासी ज्यादातर आदिवासी और जनजाति थे जो पहाड़ और जंगल की खोज में भटकते रहते थे। 19वीं शताब्दी में ईस्ट इंडिया कंपनी के आगमन के बाद अंग्रेजों ने नागा हिल्स सहित पूरे इलाके में अपना विस्तार किया। 1832 में पहाड़ियों में प्रवेश करने वाले पहले यूरोपीय कैप्टन जेनकिन्स और पेम्बर्टन थे। नागा और ब्रिटिश के बीच लगातार संघर्ष चलता रहता था। प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान अंग्रेज़ों ने नागालैंड के लोगों को युद्ध में लड़ने के लिए फ्रांस और यूरोप भेजा था। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नेतृत्व में जापानी सेना की मदद से भारतीय सेना ने नागालैंड के कई हिस्सों को अंग्रेजों से मुक्त कराया। 1 अगस्त 1946 को जवाहर लाल नेहरू ने नागाओं से भारत के संघ में शामिल होने की अपील थी। 1946 के बाद ही नागाओं ने एक अलग राष्ट्र की मांग की थी। आजादी के बाद नागालैंड आसाम का हिस्सा रहा और लंबी बातचीत के बाद नागालैंड 1 दिसम्बर 1963 को भारत का एक राज्य बना।

नागालैंड ताज़ा आलेख