ताज़ा खबर

राजस्थान

मैप पर क्लिक कर जानें अपने राज्य की डिटेल्स

तीखे बयान

  • जनसंख्या: 42969447
  • पुरुष: 20331124
  • महिला: 22638323
  • लोकसभा सीटें: 25
  • राजधानी: जयपुर
  • चरण-4 (मतदान दर) : 68.12
  • चरण-5 (मतदान दर) : 63.72

राजपूताना की ताकतवर रियासतों के विलय के बाद 30 मार्च 1949 को राजस्थान प्रांत का गठन हुआ। भारत का यह महत्वपूर्ण राज्य क्षेत्रफल के आधार पर देश का सबसे बड़ा राज्य माना जाता है। इस प्रदेश की राजधानी जयपुर है और भौगोलिक दृष्टि से यह राज्य इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इसकी सीमा पाकिस्तान से लगती है। राजस्थान के पश्चिम में पाकिस्तान, दक्षिण-पश्चिम में गुजरात, दक्षिण-पूर्व में मध्य प्रदेश, उत्तर में पंजाब और उत्तर-पूर्व में उत्तर प्रदेश और हरियाणा है। अपनी कला और संस्कृति तथा आवभगत के लिए राजस्थान विश्व भर में प्रसिद्ध है। राजस्थान का इतिहास गौरवशाली गाथाओं से भरा पड़ा है और आज भी यहां के अधिकांश युवा भारतीय सेना में अपने शौर्य की नित नई गाथाएं लिखते हैं।

राजस्थान के राजनीतिक समीकरणों की बात करें तो यहां मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच ही होता है। खासकर लोकसभा चुनावों में तो इन्हीं दो पार्टियों के उम्मीदवारों के हाथ ही जीत की बाजी लगती है। विधानसभा चुनावों में जरूर स्थानीय समीकरणों के चलते कई बार बड़ी संख्या में निर्दलीय या छोटी पार्टियों के उम्मीदवार भी जीत जाते हैं। राजस्थान की एक और खासियत यह है कि यह हिमाचल प्रदेश की तरह ऐसा राज्य है जहां हर चुनावों में सत्ता पलट जाती है और एक बार भाजपा तथा एक बार कांग्रेस का शासन रहता है। 2018 में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने विजय हासिल की और वसुंधरा राजे सरकार को सत्ता से बेदखल कर दिया। हालांकि चुनावों के दौरान भाजपा की हालत जितनी पतली मानी जा रही थी उतना बुरा हश्र पार्टी का नहीं हुआ।

राजस्थान ताज़ा आलेख