ताज़ा खबर

तेलंगाना

मैप पर क्लिक कर जानें अपने राज्य की डिटेल्स

तीखे बयान

  • जनसंख्या:
  • पुरुष:
  • महिला:
  • लोकसभा सीटें: 17
  • राजधानी: हैदराबाद
  • चरण-1 (मतदान दर) : 60.00

तेलगांना यानि की तेलुगूभाषियों की भूमि। फरवरी 2014 में आंध्र प्रदेश से अलग होकर तेलगांना भारत का 29वां राज्य बना। हैदराबाद यहां की राजधानी है। तेलगांना भारत के बड़े राज्यों में से एक है। तेलगांना की आबादी 35,193,978 है। तेलगांना के लोगों का मुख्य पेशा कृषि है। इसके अलावा तेलगांना में कई तरीके उद्योग भी हैं जिसमें आईटी उद्योग और औषधि उद्योग, आटोमोबाइल उद्योग महत्वपूर्ण है। इस सब के अलावा तेलगांना अंडा उद्योग, मत्स्य पालन और इस्पात उद्योग में भी काफी आगे है। साथ ही साथ तेलगांना पर्यटन के क्षेत्र में भी पर्यटकों को काफी आकर्षित करता है। प्रशासनिक रूप से देखें तो तेलगांना 33 जिलों में बंटा है। तेलगांना में 6 नगर निगम और 38 नगर पालिकाएं हैं। तेलगांना हिंदू बहुल राज्य है जहां हिंदू आबादी 84 प्रतिशत हैं। तेलगांना का इतिहास काफी पुराना रहा है। तेलगांना में काकतीय वंश, दिल्ली सल्तनत, बहमनी सल्तनत, कुतुबशाही राजवंश और मुगलों का शासन रहा है। भारत की स्वतंत्रता के बाद तेलगांना में काफी उठा-पटक रही। हैदराबाद के निजाम भारत में नहीं मिलना चाहते थे। सरदार पटेल के अथक प्रयासों के बाद यह हिस्सा भारत में मिला। बाद में कम्युनिस्टों ने तेलगांना को लेकर आंदोलन खड़ा कर दिया और अलग राज्य की मांग करने लगे हालांकि तेलगांना का हिस्सा आंध्र प्रदेश के साथ ही रहा। सन् 1969 में पृथक तेलंगाना राज्य की मांग ने जोर पकड़ा और कामयाबी सन् 2014 में मिली।

तेलंगाना ताज़ा आलेख