Delhi Liquor Scam: Arvind Kejriwal बरी, AAP ने कहा- 'सत्यमेव जयते', दफ्तर में मनी होली

दिव्यांशी भदौरिया     Feb 28, 2026
शेयर करें:   
Delhi Liquor Scam: Arvind Kejriwal बरी, AAP ने कहा- सत्यमेव जयते, दफ्तर में मनी होली

दिल्ली शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल के बरी होने पर आम आदमी पार्टी ने इसे 'सत्य की जीत' बताते हुए जश्न मनाया है। वहीं, भाजपा ने कहा है कि सीबीआई इस फैसले को उच्च अदालत में चुनौती देगी और मामले में अभी न्याय होना बाकी है।

आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को अदालत ने शुक्रवार को शराब घोटाले में बरी कर दिया है। केजरीवाल के साथ ही उनके सह आरोपी को भी बरी कर दिया गया है। इसके बाद से दिल्ली की सियासत काफी गरम हो गई है। इसको लेकर  आम आदमी पार्टी ने इसे 'सत्य की जीत'बताई है और कहा है कि सिर्फ चुनावी जीत के लिए केजरीवाल को झूठे केस में फसाया था। इतना ही नहीं, आम आदमी पार्टी ने कहा कि भाजपा की झूठ और बदले की  राजनीति का पर्दाफाश हो गया है और वह पूरी मजबूती के साथ इस मामले को दिल्ली की जनता के बीच में लेकर आएगी।


इसके अलावा, भाजपा ने कहा है कि सीबीआई इस मामले में उच्च अदालत में अपील करने जाएंगे और मामले का अंतिम सच सामने आना बाकी है। 


आप कार्यालय में मनाया गया जश्न


जब अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले में बरी किए गए तो आम आदमी पार्टी के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। पार्टी कार्यकर्ता ढोल, नगाड़ों के संग कार्यालय पहुंचे और जश्न मनाया। अभी से कार्यालय में होली मनाई गई है। कार्यकर्ताओं ने अबीर-गुलाल उड़ाकर जश्न मनाया। इतना ही नहीं, आप नेताओं-कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाया और मिठाईयां खिलाई।


केजरीवाल के मामले में न्याय होना बाकी है- मनोज तिवारी 


इसको लेकर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल कई मामलों में आरोपी हैं, जिनमें शराब घोटाला भी शामिल है, और ये सभी मामले दिल्ली की विभिन्न अदालतों में विचाराधीन हैं। उन्होंने बताया कि शराब घोटाले के मामले में भी सीबीआई उच्च न्यायालय में अपील दायर करने की तैयारी कर रही है, इसलिए अरविंद केजरीवाल फिलहाल इस मामले से पूरी तरह स्वतंत्र नहीं हैं।


केजरीवाल इस बात से इनकार नहीं कर सकते हैं कि उन्होंने शराब व्यापारियों का कमीशन दो प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत कर दिया था। इस बात से वे इनकान नहीं करें। उनकी सरकार में दिल्ली की गली-गली में शराब की दुकानें खोलने की अनुमति दे दी गई थी जिससे दिल्ली का माहौल बिगड़ गया था। अभी केजरीवाल के मामले में न्याय होना बाकी है।