Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनावों की तारीखों का आज शाम 4 बजे ऐलान होगा, EC करेगा इलेक्शन डेट की घोषणा

बिहार चुनाव को लेकर राज्य में राजनीति गरमाई हुई है। जल्द ही चुनाव आयोग बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान आज करने वाला है। शाम 4 बजे चुनाव की डेट की घोषणा होने वाली है। बता दें कि, 243 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त होने वाला है। राजनीतिक दलो ने छठ पर्व के बाद चुनाव कराने का आग्रह किया है।
आज यानी सोमवार के चुनान आयोग बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। आज शाम 4 बजे चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेस बुलाई है। 243 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त होने वाला है। कहा जा रहा है कि राजनीतिक दलो ने छठ पर्व के बाद चुनाव कराने का आग्रह किया है।क्योंकि बिहार में छठ पर्व को महापर्व की तरह मनाया जाता है। इसलिए छठ के बाद से मतदाताओं अधिक से अधिक वोट डाल सकें। वहीं, साल 2020 के विधानसभा चुनाव कोविड-19 महामारी के समय में बिहार में तीन चरण में चुनाव हुए थे।
आज बिहार चुनावों की तारीखों का ऐलान होगा
सोमवार को शाम 4 बजे चुनाव आयोग इलेक्शन की तारीखों का ऐलान कर सकता है। आज ही इस पर अंतिम फैसला आने वाला है। बता दें कि, इससे पहले मुख्य चुनाव आयुक्त बिहार का दो दिवसीय दौरा कर चुके हैं, जिसमें उन्होंने विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। इस विजिट में उन्होंने सभी मान्यता प्राप्त दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की, वहीं जिम्मेदार अधिकारियों को भी दिशा निर्देश दिए।
2 चरणों में चुनाव होने की संभावना
लगभग 30-35 साल पहले बिहार में पांच-छह चरणों में चुनाव होता था। साल 2020 में तीन चरणों में चुनाव हुआ तब को कोविड-19 महामारी फैली हुई थी। राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग से अपील की है कि छठ पर्व के बाद ही चुनाव की तारीखें रखें। वहीं विधानसभा का कार्यकाल का प्रावधान के तहत 22 नवंबर के पहले बिहार में नई सरकार के लिए निर्णय लेना होगा। इसी वजह से माना जा रहा है कि चुनाव 2 चरणों में हो सकता है।