Chhattisgarh Nikay Chunav 2025: छत्तीसगढ़ निगम चुनाव में भाजपा 15 साल बाद जीत का डंका बजाया

दिव्यांशी भदौरिया     Feb 15, 2025
शेयर करें:   
Chhattisgarh Nikay Chunav 2025: छत्तीसगढ़ निगम चुनाव में भाजपा 15 साल बाद जीत का डंका बजाया

छत्तीसगढ़ निगम चुनाव का आज रिजल्ट आ रहा है। इस बीच छत्तीसगढ़ में 10 नगर निगमों में महापौर और पार्षद के चुनाव में बीजेपी बड़ी जीत मिल रही है। भाजपा का कहना है कि, इस चुनाव में भी जीत दर्ज कर ट्रिपल इंजन की सरकार बन जाए।

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतगणना जारी है। ज्यादातर निगमों में भाजपा उम्मीदवारों की जीत हो रही है। 15 साल बाद रायपुर नगर निगम में भाजपा उम्मीदवार ने महापौर पद के लिए जीत दर्ज की है। भाजपा की मीनल चौबे बंपर वोटों से जीती हैं। जगदलपुर में महापौर पद पर भाजपा के संजय पांडे ने जीत दर्ज कर ली है। कोरबा में भाजपा की संजू देवी राजपूत जीती हैं। 6 निगमों में भी भाजपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। वहीं 34 नगर पालिका में भाजपा और 8 पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। 7 नगर निगम में निर्दलीय प्रत्याशी आगे हैं।

कांग्रेस की स्थिति बेहद खराब

छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव 10 नगर निगम में कांग्रेस का एक भी उम्मीदवार महापौर पद तक नहीं जीत पाएं। अभी तक 6 निगमों में बीजेपी उम्मीदवार जीत चुके हैं और चार पर यही आगे चल रहे हैं। वहीं, 49 नगर पालिका में से केवल 8 पर ही कांग्रेस उम्मीदवार जीत की ओर हैं। आपको बता दें कि, 114 नगर पंचयातों में से 20 पर कांग्रेस आगे है।

भाजाप को दुर्ग नगर निगम में मिली प्रचंड जीत

छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में बीजेपी को बड़ी जीत मिली है। महापौर सहित 40 पार्षद पदों पर बीजेपी को जीत मिली है। इसके साथ ही कांग्रेस 12 वार्डों में सिमट के रह गई। 8 में निर्दलीय जीते हैं।

दंतेवाड़ा में भाजपा को मिली बंपर जीत

दंतेवाड़ा जिले में पांचों निकायों पर बीजेपी ने कब्जा किया है। दंतेवाड़ा नगरपालिका में भाजपा की पायल गुप्ता, बचेली नगरपालिका में भाजपा के राजू जायसवाल, किरंदुल नगरपालिका में भाजपा की रूबी शैलेन्द्र सिंह, बारसूर नगर पंचायत में भाजपा की सुभद्रा नेगी और गीदम नगर पंचायत में भाजपा के ही रजनीश सुराना की जीत हुई।