CM Yogi का Congress-SP पर तीखा हमला: Ram भक्तों पर गोली चलाने वाले अब आस्था की बात कर रहे?

प्रतापगढ़ में विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला बोला, कहा कि रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले और राम के अस्तित्व को नकारने वाले अब आस्था पर गिरगिट की तरह रंग बदल रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ की विश्वनाथगंज विधान सभा इलाकों में 384 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 111 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। संबोधन के दौरान सीएम योगी बोले आजकल सपा और कांग्रेस के पास सिर्फ दो ही मुद्दे रह गए हैं। हालिए दिनों में आप ने देखा कि उन्होंने भारत की सनातन आस्था पर हमला कर रहे हैं।
कांग्रेस दावा करती थी भगवान राम का अस्तित्व नहीं है
सीएम योगी ने आगे कहा कि, कांग्रेस दावा करती थी कि भगवान राम का कभी अस्तित्व ही नहीं था, या भगवान कृष्ण कभी हुए नहीं। देखिए, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी- जिन्होंने कभी अयोध्या में बाबरी ढांचे का समर्थन किया था और उस पर मगरमच्छ के आंसू बहाए थे, कैसे गिरगिट की तरह रंग बदल रहे हैं।
कांग्रेस ने राम के अस्तित्व को ही नकार दिया और समाजवादी पार्टी ने राम भक्तों पर गोलियां चलवाईं। उन्हें आस्था के बारे में बात करने का क्या हक है, वे लोग जो हिंदू विरासत से जुड़े धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार के लिए रखे गए पैसे को कब्रिस्तान की चारदीवारी बनाने में खर्च कर देते थे? वे किस तरह की आस्था की बात कर रहे हैं? यह देश अब कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के जाल में नहीं फंसेगा।
पिछड़ा जनपदों आता था प्रतापगढ़
सीएम योगी ने कहा है कि, प्रतापगढ़ आज से 9-10 वर्ष पहले पिछड़े जनपदों में गिना जाता था। लोग कहते थे कि प्रतापगढ़ में कुछ नहीं होगा, कनेक्टिविटी नहीं है, बुनियादी सुविधाएं नहीं, सड़कें नहीं हैं, इतना ही नहीं, आवागन के साधन नहीं है। यहां का आंवला भी दम तोड़ रहा था।



