Ranchi Mayor Election: BJP को 'बिस्किट', Congress को 'बेंच', ईंट से JMM लड़ेगी सियासी जंग

दिव्यांशी भदौरिया     Feb 08, 2026
शेयर करें:   
Ranchi Mayor Election: BJP को बिस्किट, Congress को बेंच, ईंट से JMM लड़ेगी सियासी जंग

रांची मेयर चुनाव में बीजेपी, कांग्रेस और झामुमो के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है, जहां उम्मीदवारों को 'बिस्किट', 'बेंच' और 'ईंट' जैसे दिलचस्प चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए हैं। चुनाव चिन्ह मिलते ही सभी 11 प्रत्याशियों ने सोशल मीडिया समेत जमीनी स्तर पर अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है।

झारखंड नगर निकाय चुनाव का शखनाद हो चुका है। मेयर चुनाव को लेकर रांची का सियासी संग्राम शुरु हो चुका है। रांची नगर निगम के मेयर पद के उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित की गए है। इस बार मेयर की कुर्सी के लिए 11 प्रत्याशी चुनावी रण में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ कैन्पेन को बढ़ा दिया है। रांची की गलियों में चुनावी नारों और पोस्टर लगने लगे हैं।


रोशनी को 'बिस्किट' तो रमा के हाथ 'बेंच'


इस बार रांची में मेयर पद के त्रिकोणीय मुकाबले में चुनाव चिन्ह काफी चर्चा में हैं। बीजेपी समर्थित रोशनी खलखो अब 'बिस्किट' छाप पर वोट मांगती नजर आएंगी, वहीं कांग्रेस समर्थित रमा खलखो को लिए 'बेंच'जीत का आधार बनेंगा। वहीं, झामुमो समर्थित सुजीत विजय आनंद कुजूर को 'ईंट' चुनाव चिन्ह मिला है। 


किस को क्या चुनाव चिन्ह मिला?


- मेयर पद के लिए बीजेपी समर्थित उम्मीदवार रोशनी खलखो को बिस्किट।


- कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार को रमा खलखो को बेंच मिला।


- झामुमो समर्थित उम्मीदवार सुजीत विजय आनंद कुजूर को ईंट


- देवी दयाल मुंडा को छड़ी और सोनू खलखो को मिला कार्पेट


- सुजाता कच्छप को बक्सा तो विनोद कुमार बड़ाई को बैटरी टॉर्च


- प्रवीण कच्छप को चूड़ियां, वहीं सुमन कांत तिग्गा को बाल्टी।


- किरण कुमारी को एयर कंडीशनर और सुरेंद्र लिंडा को कैमरा।


सोशल मीडिया पर प्रचार जोर पर


चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने डिजिटल मोर्चे पर भी अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। वाट्सऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अपने चुनाव चिन्हों के साथ अट्रैक्टिव ग्राफिक्स शेयर किए हैं। इस दौरान उम्मीदवार घर-घर जाकर मतदाताओं को अपने चिन्ह की पहचान करा रहे हैं। 


आपको बता दें कि, रांची में मेयर पद के लिए 23 फरवरी को वोटिंग होगी, वही इसका रिजल्ट 27 फरवरी को आएंगे। इसके अलावा, प्रशासन की नजर सभी उम्मीदवारो द्वारा चुनावी खर्च पर है। आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन करने की हिदायत मिली है। इस बार रांची मेयर का मुकाबला बेहद दिलचस्प और कांटे का रहने वाला है।