UP News: CM Yogi ने Kotedars का बढ़ाया Commission, कहा- पहले 'सपाइयों' की लूट का आप भुगतते थे खामियाजा

दिव्यांशी भदौरिया     Aug 17, 2026
शेयर करें:   
UP News: CM Yogi ने Kotedars का बढ़ाया Commission, कहा- पहले सपाइयों की लूट का आप भुगतते थे खामियाजा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोटेदारों के लिए ई-पॉस आधारित फीडबैक प्रणाली शुरू करते हुए उनके मान-सम्मान और कमीशन में वृद्धि की घोषणा की है। यह पहल सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता लाने और पूर्ववर्ती सरकारों के दौरान व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करने का विश्लेषणात्मक प्रयास है। उत्तर प्रदेश समाचार, योगी आदित्यनाथ, कोटेदार कमीशन वृद्धि, ई-पॉस फीडबैक।

सोमवार को राजधानी लखनऊ में लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिलीवरी के तहत ई-पॉस आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली का शुभारंभ किया। 

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 के पहले लोग कोटेदारों को शक की निगाह से देखते थे। उनका सम्मान नहीं होता था। कोटेदार शब्द से ही लोगों को चिढ़ हो जाती थी। आपकी गलती नहीं थी, लेकिन गाली आप खाते थे, लूट उनकी होती थी, खामियाजा आपको भुगतना पड़ता था। आपके सामने पहचान का संकट था।


शिक्षा में भी यही हाल था

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बेसिक शिक्षा परिषद में भी यही हाल था। वो अब कह रहे हैं कि स्कूलों का वीडियो बनाएंगे। वहीं, 2017 के पहले भूख से मौत होती थी। गरीब का राशन कार्ड कोई न कोई सपाई अपने घर में रख लेते था। गरीब भूख से मरता था। आज ऐसी स्थिति नहीं है।