लोकसभा चुनाव की दृष्टि से कर्नाटक दक्षिण भारत का एक अहम राज्य है। इसे कर्णाटक भी कहते हैं। 1 नवंबर, 1973 को इस राज्य का पुनर्गठन किया गया था। 1973 से पहले यह मैसूर राज्य के नाम से जाना जाता है। प्रदेश में 29 जिले हैं और यह हिन्दुस्तान का आठवां सबसे बड़ा राज्य है।
2001 में हुई जनगणना के मुताबिक कर्नाटक की जनसंख्या 52,850,562 है। इन आंकड़ों के मुताबिक राज्य में 50.89 फीसदी हिस्सा पुरुषों का तो 43.11 प्रतिशत हिस्सा महिलाओं का है। यानि की हर 1000 पुरुषों में 964 महिलाएं मौजूद हैं। मगर गूगल बाबा की मानें तो साल 2014 तक यहां की जनसंख्या बढ़कर 6 करोड़ 41 लाख हो गई। वहीं, प्रदेश में आधिकारिक तौर पर एवं सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा कन्नड़ है।
भारतीय राजनीतिक इतिहास में सदैव ही कर्नाटक का महत्व बना रहा, जो कभी भी कम नहीं हुआ। इसी वजह से इस प्रदेश को दक्षिण भारत का गौरवशाली प्रदेश माना गया। 1973 के पुनर्गठन के बाद से यहां की राजनीतिक हलचल देखने लायक थी। बता दें कि प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डी देवराज उर्स बने तो वहीं कांग्रेस के सिद्धारमैया पहले ऐसे मुख्य....