भारत के पूर्वोत्तर में स्थित मिजोरम बहुत ही छोटा राज्य है। आइजोल यहां की राजधानी है। यह राज्य एक पर्वतीय प्रदेश है जिसे आठ जिलों में बांटा गया है। राज्य की ज्यादातर आबादी कृषि क्षेत्र में लगी हुई है जबकि धीरे-धीरे यहां उद्योग भी पैर पसार रहा है। लकड़ी, हथकरघा और हस्त शिल्प के जरिए भी लोग यहां अपनी आमदनी करते हैं। राज्य में पर्यटन की अत्यधिक संभावनाएं हैं और यहां हजारों पर्यटक आते हैं। 2011 की जनगणना के अनुसार राज्य की आबादी 1,091,014 है। मिजो और अंग्रेजी यहां की मुख्य भाषा है। यहां विभिन्न प्रकार की जनजातियां वास करती हैं। धार्मिक आधार पर देखें तो राज्य की लगभग 88 प्रतिशत आबादी ईसाई धर्म का पालन करती है जबकि बौद्ध, हिंदू और इस्लाम धर्म को मानने वाले भी यहां मिलते हैं।
राज्य के इतिहास के बारे में बात करें तो यहां बहुत लंबे समय तक विभिन्न प्रकार की जनजातियों का ही शासन रहा है। अंग्रेजों के आने के बाद उन लोगों ने यहां भी अपना पैर पसारा। भारत की आजादी के बाद भारत और यहां के मुख्य राजनैतिक दल मिजो नेशनल फ्रंट के बीच हस्ताक्षर के बाद यह राज्य भारत का हिस्सा....