होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

Lok Sabha Election 2024: कर्नाटक में BJP-JDS के बीच हुआ गठबंधन, अब राज्य में बढ़ सकती है कांग्रेस की टेंशन

By LSChunav | Mar 28, 2024

देश में लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही राजनीतिक पार्टियों में हलचल शुरू हो गई है। चुनाव आयोग ने घोषणा करते हुए बताया कि कर्नाटक में दूसरे और तीसरे चरण में चुनाव होगा। राज्य में 26 अप्रैल को 89 सीटों पर दूसरे चरण का चुनाव होना है। इसके तहत कर्नाटक की 14 सीटों पर पहले चुनाव होना है। इसके बाद तीसरे चरण का मतदान 7 मई को 14 सीटों पर होना है।

कर्नाटक में 28 लोकसभा सीटें हैं, जिनमें से 26 अप्रैल को 14 लोकसभा सीटों पर दूसरे चरण में चुनाव होगा। बाकी 7 मई को तीसरे चरण में 14 लोकसभा सीटों पर चुनाव होना है। राज्य में कुल 5.21 करोड़ वोटर हैं। जिनमें से 2.62 करोड़ पुरुष मतदाता और 2.59 करोड़ महिला मतदाता हैं।

बीजेपी
आपको बता दें कि साल 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने यहां से बड़ी जीत हासिल की थी। भाजपा ने 27 उम्मीदवार खड़े किए थे। वहीं 28 में से 25 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं साथ ही बीजेपी की सहयोगी सुमालता ने एक सीट से जीत हासिल की थी।

कांग्रेस
कांग्रेस ने साल 2019 में 21 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। लेकिन कांग्रेस सिर्फ एक सीट पर खाता खोलने में कामयाब रही थी। मल्लिकार्जुन खड़गे को भी इस दौरान हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन पिछले लोकसभा चुनाव के बाद राज्य की राजनीतिक स्थिति में काफी बदलाव हुआ है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने भारी जीत दर्ज की थी। ऐसे में कांग्रेस लोकसभा के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है।

जेडीएस
इसके साथ ही जेडीएस ने सात सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए थे। लेकिन उसे सिर्फ एक सीट पर ही संतोष करना पड़ा। साल 2024 के लोकसभा चुनाव में जेडीएस कर्नाटक में तीन सीटों पर एनडीए गठबंधन में चुनाव लड़ेगी। वहीं इस गठबंधन पर जेडीएस नेता ने एच.डी देवेगौड़ा, पीएम मोदी और बीजेपी नेतृत्व पर भरोसा जताया है। इस बार बीजेपी राज्य की 25 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.