होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

Jabalpur Lok Sabha Seat: जबलपुर लोकसभा सीट से भाजपा और कांग्रेस ने नए चेहरों को दिया मौका, जानिए कौन मारेगा बाजी

By LSChunav | Apr 18, 2024

इन दिनों देश में लोकसभा चुनाव का महापर्व चल रहा है। बता दें कि देश में 7 चरणों में लोकसभा चुनाव होना है। वहीं पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल 2024 को होना है। वहीं मध्य प्रदेश की जबलपुर सीट पर इन दिनों सभी की निगाहें टिकी हैं। इस सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस की बीच है। जबलपुर सीट से जहां भाजपा ने आशीष दुबे को चुनावी मैदान में उतारा है, तो वहीं कांग्रेस ने इस सीट से दिनेश यादव पर भरोसा जताया है। 19 अप्रैल 2024 को जनता इन प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेगी। तो आइए जानते हैं इन प्रत्याशियों के बारे में।

भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे
जबलपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने आशीष यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है। बता दें कि आशीष दुबे भाजपा के करीब ढाई दशक से सक्रिय कार्यकर्ता हैं। भाजपा के उम्मीदवार आशीष दुबे ने इससे पहले कोई चुनाव नहीं लड़ा है। आशीष दुबे ब्राह्मण समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। वह निर्वाचन क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में किसानों के साथ मिलकर काम करने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि आशीष दुबे पार्टी व जनता का भरोसा जीतने में कामयाब होते हैं या नहीं।

कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश यादव
वहीं कांग्रेस ने इस सीट से दिनेश यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है। इनके पास भी चुनाव का कोई अनुभव नहीं है। हांलाकि पार्टी ने ओबीसी कार्ड खेलते हुए दिनेश यादव को चुनावी मैदान में उतारा है। दिनेश यादव 11 साल तक जबलपुर कांग्रेस के अध्यक्ष रहे हैं। वहीं उन्होंने एक बार महापौर का चुनाव भी लड़ा है, लेकिन इस दौरान उनको हार का सामना करना पड़ा था। हांलाकि वह कई बार जबलपुर नगर निगम पार्षद रह चुके हैं। इसके अलावा वह शहरी नागरिक निकाय में भी पार्षद रहे हैं। वह शहर का जाना-माना चेहरा है, लेकिन ग्रामीण इलाकों में दिनेश यादव का काफी कम प्रभाव है। 
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.