होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

Congress में शामिल हुए BJP के कद्दावर नेता नंदकुमार साय, इस बात से चल रहे थे नाखुश

By LSChunav | May 01, 2023

छत्तीसगढ़ के दिग्गज बीजेपी नेता पूर्व नेता प्रतिपक्ष नंदकुमार साय ने बीते रविवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। जिसके पूर्व नेता प्रतिपक्ष नंदकुमार साय ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। बता दें कि सोमवार की सुबह उन्होंने सीएम भूपेश बघेल और र प्रदेश मरकाम की मौजूदगी में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ली। संभावना जताई जा रही है कि साय को कांग्रेस में उनके राजनीतिक कद के हिसाब से कोई बड़ा पद या जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। 

बता दें कि नंदकुमार साय ने रविवार की शाम को प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेजा था। जिसके बाद से ही उनकी कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाओं ने जोर कपड़ लिया था। हालांकि सोमवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के साथ ही तमाम अटकलों पर विराम लग गया। दोपहर करीब 12 बजे साय कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। जहां पर उन्होंने समर्थकों की नारेबाजी के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

सरगुजा क्षेत्र की राजनीति में नंदकुमार साय अहम भूमिका निभाते रहे हैं। साय को बीजेपी के कद्दावर नेता दिलीप सिंह जूदेव का करीबी माना जाता है। नंदकुमार साय तीन बार विधायक और तीन बार सांसद रहे हैं। इसके अलावा वह एक बार राज्यसभा के भी सदस्य रह चुके हैं। साय की आदिवासी समुदाय पर अच्छी पकड़ मानी जाती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नंदकुनार साय आरक्षण संशोधन विधेयक पर भाजपा के रवैये से नाखुश थे। हालांकि राजनीतिक लिहाज से देखा जाए तो चुनावी साल में साय की पार्टी से विदाई पर भाजपा को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.