होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

CM मान ने पंजाब की जनता को 80 और मोहल्ला क्लीनिक की दी सौगात, अरविंद केजरीवाल ने भी की तारीफ

By LSChunav | May 06, 2023

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह ने जनता को 80 नए आम आदमी क्लीनिक की सौगात दी। इस दौरान उनके साथ आप के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मौके पर मौजूद रहे। पंजाब में अब आम आदमी क्लीनिक की संख्या 580 हो गई है। सीएम मान ने कहा कि 580 आम आदमी क्लीनिक प्रदेश के लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं देंगे। 580 क्लीनिकों को तीन चरणों में राज्य की जनता की सेवा में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में मील का पत्थर साबित हुई हैं।

580 आम आदमी क्लीनिक की मिली सौगात
सीएम भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी क्लीनिक लोगों को विश्वस्तरीय इलाज और जांच की सुविधा मुफ्त मुहैया करा रही हैं। उन्होंने कहा कि इन क्लीनिकों में अब तक 25.63 लाख मरीज स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा चुके हैं। आम आदमी क्लीनिकों में 41 प्रकार के डायग्नोस्टिक परीक्षण फ्री में किया जा रहा है। इन क्लीनिकों में 30 अप्रैल तक कुल 1.78 लाख रोगियों की जांच की जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा मरीजों को कुल 80 दवाएं मुफ्त दी जा रही हैं। इनमें सबसे ज्यादा इस्तेमाल मधुमेह, त्वचा रोग, उच्च रक्तचाप, मौसमी बीमारियों जैसे वायरल बुखार और अन्य दवाएं शामिल हैं। 
पूर्व मुख्यमंत्री पर साधा निशाना 
सीएम मान ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि तथाकथित अनुभवी नेताओं से हमारे प्रदेश की जनता तंग आ चुकी है। उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने आलीशान विश्राम स्थलों की ऊंची दीवारों में खुद को कैद कर लिया था। इन नेताओं ने हमेशा आम आदमी को लूटने का काम किया है। इसीलिए प्रदेश की जनता ने इन नेताओं को नकार दिया है।

पंजाब कर रहा विकास- केजरीवाल
आप के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब को बेहतरीन सीएम मान मिले है। क्योंकि उन्होंने अभूतपूर्व प्रदर्शन किया है। क्योंकि पंजाब की जनता ने स्वास्थ्य क्षेत्र में ऐसी क्रांति कभी नहीं देखी। उन्होंने कहा कि पहले इस सुविधा को दिल्ली में लागू किया गया था। जिसके बाद अब इस सुविधा को पंजाब में भी सुविधापूर्वक लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब की राज्य सरकार द्वारा कई जनहितकारी और विकासात्मक पहल की गई है। 

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.