होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

Karnataka Congress: कांग्रेस विधायक बी आर पाटिल की दो टूक, कहा- आत्मसम्मान को पहुंची ठेस तो दे देंगे इस्तीफा

By LSChunav | Jul 31, 2023

कर्नाटक कांग्रेस में इन दिनों सब ठीक नहीं चल रहा है। दरअसल, राज्य के वरिष्ठ विधायक बी आर पाटिल ने बगावती तेवर दिखाते हुए इस्तीफे की धमकी दी है। बी आर पाटिल ने  कांग्रेस विधायक दल की बैठक के दौरान 'आत्मसम्मान' का हवाला दिया और कहा कि वह इस्तीफा देने में भी पीछे नहीं हटेंगे। कर्नाटक के मुख्यमंत्री को पत्र लिखने को लेकर पाटिल ने माफी नहीं मांगी है। बता दें कि गुरुवार की शाम को विधायक दल की अहम बैठक की गई थी। 

जिसमें सिद्धरमैया और पार्टी नेतृत्व को लगभग 30 विधायकों ने पत्र लिखकर अपने निर्वाचन क्षेत्रों में विकास कार्यों का अच्छे से कार्यान्वयन न होने पर चिंता जताई। इसके अलावा पाटिल ने कुछ मंत्रियों के व्यवहार पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मंत्रियों के आचरण ने कुछ विधायकों को व्यथित किया है। पाटिल ने धमकी देते हुए कहा कि यदि इसे सही नहीं किया गया तो उनकी लड़ाई बंद नहीं होगी। वहीं अलंद से विधायकों ने कहा कि विधायक दल की बैठक से वह संतुष्ट हैं। 

बता दें कि गृह मंत्री जी. परमेश्वर समेत कुछ मंत्रियों ने बताया कि कर्नाटक सीएम को पत्र लिखने वाले विधायकों ने बैठक में माफी मांगी थी। लेकिन पाटिल ने इस मुद्दे पर कहा कि उन्होंने भी इस तरह की खबरों को देखा है। हालांकि पाटिल ने कहा कि उन्हें यह नहीं बता है कि किसने माफी मांगी है। पाटिल ने कहा कि उन्होंने न माफी मांगी है और न ही मागेंगे। क्योंकि उन्होंने माफी मांगने वाला ऐसा कोई अपराध नहीं किया है। इसके साथ ही पाटिल ने कहा कि विधायक दल की बैठक में एक बिंदु पर उन्होंने कहा था कि यदि उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंची तो वह इस्तीफा सौंप कर चले जाएंगे। 
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.