होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

Himachal Pradesh Economic: हिमाचल प्रदेश में प्रति व्‍यक्‍ति आय में हुई वृद्धि, विकास दर में दर्ज की गई गिरावट

By LSChunav | Dec 20, 2023

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 2022-23 का आर्थिक सर्वेक्षण सदन में रखा। पिछले वित्तीय वर्ष के मुकाबले हिमाचल की जीडीपी में 10.4 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। 2021-22 के दौरान राज्य में प्रचलित भावों पर प्रति व्यक्ति आय 2,01,271 के मुकाबले वित्त वर्ष 2022-23 में 2,22,227 रहने का अनुमान है। बता दें कि वहीं साल 2022-23 में राज्य की अनुमानित प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय प्रति व्यक्ति आय 51,607 से ज्यादा है।

हिमाचल की जीडीपी की बात करें तो देश की जीडीपी के मुकाबले राज्य की जीडीपी दर कम है। सकल घरेलू उत्पाद की विकास दर देश में 7 फीसदी है। जबकि प्रदेश में विकास दर 6.4 फीसदी है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में जीडीपी प्रचलित भावों पर 1 लाख 95 हजार 404 करोड़ होने का अनुमान है। यह साल 2021-22 के अस्थायी अनुमानों के मुताबिक 1.76,269 करोड़ रुपये से 19,135 करोड़ रुपये की बढ़ोत्तरी को दर्शाता है। 

जानिए क्या कहते हैं आंकड़े
राज्य की वास्तविक जीडीपी वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान स्थिर भावों पर 8 हजार 143 करोड़ रुपये से अधिक होगी। बता दें कि वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान सकल घरेलू उत्पाद में साल 2021-22 के 7.6 फीसदी की तुलना में 6.4 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी होने का अनुमान है। सकल घरेलू उत्पाद के अंतिम अनुमानों की तुलना में साल 2022-23 में स्थिर भावों पर हिमाचल की जीडीपी 1,34,576 करोड़ रुपए तक होने का अनुमान है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.