असम विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो चुकी हैं। इसी कड़ी में ममता बनर्जी की पार्टी ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें 17 सीटों के लिए नाम घोषित किए गए हैं। इस कदम से पार्टी ने साफ कर दिया है कि वह इस बार असम में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराने के इरादे से चुनाव मैदान में उतर रही है।
तृणमूल कांग्रेस ने यह सूची अपनी राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता बनर्जी के नेतृत्व में जारी की है। इसमें उम्मीदवारों का चयन करते समय राज्य के विभिन्न जिलों और समुदायों का खास ध्यान रखा गया है। पार्टी ने बोडोलैंड, ब्रह्मपुत्र घाटी और बराक घाटी जैसे प्रमुख क्षेत्रों में भी अपने प्रत्याशी उतारकर चुनावी मुकाबले में उतरने का संकेत दिया है।
विधानसभा क्षेत्र उम्मीदवार का नाम
1 बाओखुंगरी उदांगश्री नारजारी
2 बिलासीपारा मोमिनुर इस्लाम
3 जलेश्वर आरिफ अख्तर अहमद
4 अभयापुरी कौशिक रंजन दास
5 बजाली कल्याणी कलिता
6 चमरिया दुलु अहमद
7 बोको-चायगांव (ST) भोगलाल राभा
8 पलासबाड़ी बिकाश नाथ योगी
9 बरखेेत्री आमिरुल इस्लाम
10 गोरेश्वर राजन चौहान
11 मंगलदई हरे कृष्णा डेका
12 धेमाजी (ST) नरेंद्र कुमार पाव
13 डिगबोई जितेन नाग
14 माकुम दिलीप मोरन
15 उधरबोंड तपस दास
16 कटीगोराह फजलुर रहमान लस्कर
17 सोनाई शाहजहां लस्कर
किन सीटों पर किसे मिला मौका?
पहली लिस्ट में कोकराझर जिले की बाओखुंगरी सीट से उदांगश्री नारजारी को उम्मीदवार बनाया गया है। धुबरी के बिलासीपारा से मोमिनुर इस्लाम, गोलपाड़ा के जलेश्वर से आरिफ अख्तर अहमद और बोंगाईगांव के अभयापुरी से मोमिनुर इस्लाम, गोलपाड़ा के जलेश्वर से आरिफ अख्तर अहमद और बोंगाईगांव के अभयापुरी से कौशिक रंजन दास को टिकट मिला है।
कामरूप और तिनसुकिया में भी दावेदारी
कामरूप जिले में पार्टी ने चमरिया सीट से दुलु अहमद और बोकों-चायगांव (एसटी) से भोगलाल राभा को उम्मीदवार बनाया है। वहीं नलबाड़ी के बरखेेत्री से आमिरुल इस्लाम और तमुलपुर के गोरेश्वर से राजन चौहान को टिकट दिया गया है। तिनसुकिया जिले में डिगबोई से जितेन नाग और माकुम से दिलीप मोरन को चुनावी मैदान में उतारा गया है।