होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

Odisha GDP: 6 सालों में दोगुनी हुई ओडिशा की अर्थव्यवस्था, देखने को मिला जबरदस्त सुधार

By LSChunav | Jan 20, 2024

ओडिशा का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) चालू कीमतों पर साल 2021-22 तक 6 सालों में दोगुना से अधिक बढ़ा। राज्यों की GDP रिपोर्ट आ गई। इसमें ओडिशा राज्य की अर्थव्यवस्था में जबरदस्त सुधार देखा गया है। महामारी के बावजूद अपने छह साल के समय अवधि में ओडिशा ने वित्त वर्ष 2022 तक सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) को दोगुना से अधिक किया है। एक रिसर्च के अनुसार वित्तीय वर्ष 2022 में ओडिशा ने दोगुना होकर आर्थिक विकास पर उल्लेखनीय बढ़त दिखाई है। 

महामारी के बावजूद ओडिशा ने वित्तीय वर्ष 22 तक छह साल में नाममात्र के आधार पर अपने सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) को दोगुना से अधिक किया है। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि कोविड के बाद की रिकवरी में 13 राज्यों की नॉमिनल जीडीपी में , भारत की जीडीपी का 27.5 प्रतिशत है।

वहीं वित्त वर्ष 21-FY22 के दौरान राष्ट्रीय औसत से पीछे रह गई। आपको बता दें कि ओडिशा की मध्यम अवधि की विकास संभावनाएं उज्ज्वल दिख रही हैं। क्योंकि वित्त वर्ष 2016-वित्त वर्ष 22 के दौरान ओडिशा ने पूंजी परिव्यय को जीएसडीपी तक बढ़ा दिया है। साल 2016-2022 के दौरान ओडिशा का पूंजी परिव्यय जीएसडीपी के लिए औसतन 4.3 प्रतिशत रहा है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.