होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

Manipur: मणिपुर बर्बरता में पुलिस ने 4 को दबोचा, दोषियों को मृत्युदंड दिए जाने की मांग

By LSChunav | Jul 21, 2023

मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र परेड कराने का वीडियो सामने आने के बाद राज्य में तनाव का माहौल हो गया है। बता दें कि यह घटना कांगपोकपी जिले के एक गांव की थी। बीते बुधवार को मामले का वीडियो सामने आने के बाद राष्ट्रव्यापी रोष सामने आया था। अब तक पुलिस इस मामले में 4 लोगों को अरेस्ट कर चुकी है। राज्य में 4 मई को दो महिलाओं को नग्न अवस्था में घुमाते हुए भीड़ द्वारा छेड़छाड़ का वीडियो सामने आया था। जिसके 24 घंटे बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

वहीं इस मामले में शामिल अन्य लोगों को पुलिस तलाश कर रही है। जिसके लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस मामले में शामिल 1 दर्जन से अधिक लोगों की वीडियो के जरिए पहचान की जा चुकी है। वहीं मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने मामले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस जघन्य अपराध पर राज्य सरकार चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने कहा कि मामले की गहन जांच जारी है। वहीं दोषियों को मृत्युदंड दिलाने की कोशिश करेगी। 

सीएम बीरेन ने मामले की वीडियो देखने के बाद उन्होंने साइबर अपराध विभाग से इस घटना की प्रमाणिकता की जांच किए जाने का निर्देश दिया था। वहीं अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए संदिग्ध क्षेत्रों में अभियान चलाए जाने का निर्देश दिया था। वहीं मानसून सत्र के पहले दिन गुरुवार को मणिपुर के विषय पर संसद के दोनों सदनों में विपक्ष के हंगामे के कारण कार्रवाई बाधित हुई थी। मणिपुर के मामले पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी, मणिकम टैगोर और कुछ अन्य विपक्षी सांसदों ने पीएम मोदी के बयान और चर्चा की मांग की। 

राज्य की हिंसा पीएम मोदी ने कहा कि इस मामले से जुड़े किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। इसके अलावा प्रधान न्यायाधीश ने भी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि घटना पर जमीनी कार्यवाही नहीं की जाएगी। तो इस मामले पर उच्चतम न्यायालय कार्रवाई करेगा। इसके साथ ही प्रधान न्यायाधीश धनंजय वाई. चंद्रचूड़ ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे शर्मनाक और अस्वीकार्य बताया है। 
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.