होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

Rajasthan: पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने गहलोत सरकार को दिखाए तेवर, राहुल गांधी को लेकर दिया ऐसा बयान

By LSChunav | Jul 26, 2023

राजस्थान सरकार से बर्खास्त हुए राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह गुढा लगातार गहलोत सरकार पर निशान साध रहे हैं। उन्होंने राज्य की गहलोत सरकार के खिलाफ बिगुल बजा दिया है। इस बीच गुढा ने राहुल गांधी से तुलना करते हुए एक बड़ा बयान दिया है। राजेंद्र सिंह गुढा ने कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी का तो माइक बंद कर दिया गया। लेकिन उन्हें तो बोलने ही नहीं दिया गया और न ही बैठने के लिए कोई सीट दी गई। साथ ही उनको मंत्री पद से भी बर्खास्त कर दिया गया। राजेंद्र सिंह ने कहा उन्हें यह भी नहीं बताया गया कि उनको कहां बैठना है।

विधानसभा में हुए अपने अपमान को लेकर राजेंद्र सिंह गुढ़ा कांग्रेस के खिलाफ लगातार आरोप लगा रहे हैं। वहीं राजस्थान में लाल डायरी के मामले को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के सारे काले कारनामे उस लाल डायरी में हैं। राजेंद्र सिंह गुढा ने कहा कि जब तक उनके अंदर जान है, वह इनसे लड़ते रहेंगे और सरकार के काले कारनामे को जनता के बीच में लाने का काम करते रहेंगे।

आंदोलन का आगाज
बता दें कि राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने गहलोत सरकार के खिलाफ जल्द ही आंदोलन शुरू किए जाने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही उदयपुरवाटी में एक बड़ी बैठक बुलाने वाले हैं। इस आंदोलन को वह सरकार के खिलाफ लेकर जाने का काम करेंगे। बीते मंगलवार को राजेंद्र सिंह ने यह घोषणा विधानसभा उदयपुरवाटी क्षेत्र में की। इस दौरान उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में ऊंट यात्रा की शुरूआत करते हुए गहलोत सरकार पर हमलावर हुए। उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत को उन्होंने 2 बार राजस्थान का सीएम बनाया और अब वही उन पर आरोप लगा रहे हैं कि वह भाजपा से मिले हुए है।

विधानसभा में ऊंट यात्रा शुरू की
मंत्री पद से बर्खास्त होने के बाद मंगलवार को राजेंद्र गुढ़ा ने अपने विधानसभा क्षेत्र उदयपुरवाटी में ऊंट गाड़ी से यात्रा की शुरूआत की। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि वह गहलोत सरकार के सारे काले कारनामों के बारे में जानते हैं। वह इन काले चिट्ठों को जनता के सामने उजागर करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार में दुर्योधन और दुशासन बैठे हैं। राजेंद्र सिंह गुढा ने अपनी यात्रा उदयपुरवाटी के झडाया बालाजी मंदिर से शुरू की। 

लाल डायरी भाजपा की साजिश
कांग्रेस पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने गुढ़ा के लाल डायरी के मुद्दे को लेकर भाजपा को जमकर घेरा। डोटासरा ने कहा कि लाल डायरी बीजेपी की साजिश है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस साजिश में हमारे एक साथी राजेंद्र सिंग गुढा भी बीजेपी के साथ शामिल हो गए। डोटासरा ने कहा कि पीएम मोदी का 27 जुलाई को सीकर में दौरा है। इसीलए लाल डायरी का माहौल बनाया जा रहा है। डोटासरा ने दावा किया कि पीएम मोदी अपने दौरे में लाल डायरी का जिक्र जरूर करेंगे।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.