होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

Sikkim Election Result 2024: सिक्किम में SKM ने सत्ता में दोबारा जबरदस्त तरीके से की वापसी, पूर्व CM चामलिंग को मिली शिकस्त

By LSChunav | Jun 03, 2024

सिक्किम विधानसभा चुनाव के नतीजों में एक बार फिर SKM पार्टी बहुमत का आंकड़ा पार कर सत्ता में आने को तैयार है। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग SKM का नेतृत्व करते हैं। वहीं राज्य के पूर्व सीएम और SDF के सुप्रीमो पवन कुमार चामलिंग को पोकलोक-कामरंग और नामचेयबुंग दोनों विधानसभा सीटों से हार का सामना करना पड़ा है। वहीं SKM दोबारा सत्ता में वापसी कर रही है। 

दोनों सीटों पर मिली हार
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पवन कुमार चामलिंग को पोकलोक-कामरंग सीट पर एसकेएम के प्रत्याशी भोजराज राय के सामने हार का सामना करना पड़ा है। साथ ही नामचेयबुंग विधानसभा क्षेत्र में भी चामलिंग को SKM उम्मीदवार राजू बसनेत से कम वोट मिले हैं। ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री को दोनों ही सीटों से हार का सामना करना पड़ा है।

एक सीट पर जीत पाई SDF
आपको बता दें कि एसकेएम ने राज्य की 32 विधानसभा सीटों में से 31 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं एसडीएफ को सिर्फ एक सीट पर ही संतोष करना पड़ा। लगातार दूसरी बार सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा को राज्य में बड़ी जीत मिली है। वहीं कांग्रेस, भाजपा और सीएपी-एस के खाते में एक भी सीट नहीं आई है। राज्य में बीते 19 अप्रैल 2024 को लोकसभा चुनाव के पहले चरण के साथ विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हुई थी।

SKM ने दोहराई जीत
वर्तमान में सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग पहले SDF के साथ थे। वह पार्टी में करीब 16 साल रहे। फिर उन्होंने पार्टी से बगावत कर दी और साल 2013 में SKM का गठन किया। वहीं साल 2019 में उनकी पार्टी ने पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा और राज्य 32 विधानसभा सीटों में से 17 सीटों पर जीत हासिल की। जिसके बाद प्रेम सिंह तमांग सिक्किम के मुख्यमंत्री बनें। वहीं एक बार फिर साल 2024 के विधानसभा चुनाव में SKM ने बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.