होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

Tamil Nadu Economy: 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की रेस में शामिल तमिलनाडु, बनाई महत्वकांक्षी योजनाएं

By LSChunav | Jan 03, 2024

तमिलनाडु राज्य की संस्कृति तमिल को दुनिया की प्राचीनतम संस्कृतियों में एक माना जाता है। बताया जाता है कि लिखित तौर पर यह 2000 साल से भी ज्यादा पुराना है। यहां पर कई राजाओं जैसा- पांड्य, चोल, पल्लव आदि का साम्राज् रहा है। जिस कारण यहां के मंदिरों और संस्कृति में अलग रंगों की छटा देखने को मिलती है। आपको बता दें कि तमिलनाडु देश की दूसरी सबसे ज्यादा जीडीपी वाला राज्य है। वहीं पहले नंबर पर महाराष्ट्र है। 

आपको बता दें कि साल 2018-19 में राज्य का ग्रॉस स्टेट डोमेस्टिक प्रोडक्ट (जीएसडीपी) $229.7 अरब रहा था। हांलाकि कोरोना महामारी के दौरान अन्य राज्यों की तरह तमिलनाडु की आर्थिक स्तर में गिरावट आई थी। वहीं तमिलनाडु देश में ऑटो निर्यात के मामले में काफी ऊपर है। साल 2018 में देश के कुल ऑटो निर्यात का लगभग 45% तमिलनाडु राज्य से हुआ था। पैसेंजर वाहनों के मामले में भी यह राज्य एक्सपोर्ट हब है।

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई देश का ऑटोमोबाइल कैपिटल भी कहा जाता रहा है। एक ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी बनने के लक्ष्य पर तमिलनाडु काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। अभी वर्तमान समय में राज्य की जीडीपी 320 अरब डॉलर है। राज्य सरकार ने साल 2030 तक एक ट्रिलियन डॉलर जीडीपी पाने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए तमिलनाडु ने कई महत्वकांक्षी योजनाएं भी बनाई हैं। तटीय राज्य होने की वजह से यहां कई सीपोर्ट भी हैं। जिसका सबसे ज्यादा फायदा एक्सपोर्ट में मिलता है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.