होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

Lok Sabha Elections 2024: UCC के बयान पर पलटे हिमाचल कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह, तो जयराम ठाकुर ने कहा 'पलटू राम'

By LSChunav | Jul 29, 2023

हिमाचल प्रदेश की राजनीति में 'पलटू राम' शब्द नया नहीं है, बल्कि इस शब्ज की अपनी एक अलग ही महत्ता है। अपने बयानों से पलटने पर नेता एक-दूसरे को पलटू राम कहते नजर आते हैं। बता दें कि नाम तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को विक्रमादित्य सिंह दिया करते थे। लेकिन आज यानी की शनिवार को पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने विक्रमादित्य को पलटू राम करार दिया है। बता दें कि पूर्व सीएम जयराम टाकुर ने विक्रमादित्य पर तंज कसते हुए कहा कि बयानों से पलटने की गाथा नई नहीं है। उनकी यह गाथा काफी लंबी है।

विक्रमादित्य सिंह ने मारी पलटी
बता दें कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि विक्रमादित्य के बयानों को उनके कैबिनेट मंत्री ही बचकाना बताते हैं। विक्रमादित्य कहीं की खीज कहीं और उतारने का प्रयास कर रहे हैं। जयराम ठाकुर ने आगे कहा कि बड़े परिवार में जन्म लेना कोई गलत बात नहीं है, लेकिन छोटे परिवारों का सम्मान किया जाना जरूरी होता है। उन्होंने कहा कि पहले विक्रमादित्य मे UCC का समर्थन किया। लेकिन आलाकमान की फटकार के बाद वह अपने बयान से पलट गए। जयराम ठाकुर ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि आलाकमान ने विक्रमादित्य से क्या कहा। जिसके बाद वह अपने बयान से पलट गए।

शनिवार को शिमला में आयोजित प्रेसवार्ता में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार और मंत्रियों के बीच समन्वय़ नहीं है। ऐसी स्थिति काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। व्यवस्था के नाम पर सिर्फ अव्यवस्थाएं फैली हुई हैं। सीएम अलग बात करते हैं और मंत्री अलग करते हैं। वर्तमान में सरकार असमंजस की स्थिति में है। जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य की स्थिति चरमराई हुई है। सरकार सिर्फ बड़े-बड़े दावे कर रही है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.