होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

छात्र राजनीति से Kerala के CM तक, जानें कौन हैं Congress के V. D. Satheesan

By LSChunav | May 18, 2026

केरल में मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह पूरा हो चुका है। 90 दशक में चुनावी पारी की शुरुआत करने वाले कांग्रेस के दिग्गज नेता वीडी सतीशन अब केरलम के नए मुख्यमंत्री बन चुके हैं। काफी लंबी खींचातान के बाद कांग्रेस आलाकमान ने उनके नाम पर भरोसा जताया था। 

उन्होंने सोमवार को मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ली है। इसके साथ ही अन्य केरल मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले 20 और मंत्रियों ने भी शपथ ली है।

कौन हैं वीडी सतीशन?

एर्नाकुलम जिले के नेट्टूर निवासी सतीशन की राजनीति में शुरुआती पकड़ एसएच कॉलेज, थेवरा में छात्र राजनीति में सक्रियता के जरिए बनी और बाद में उन्होंने महात्मा गांधी विश्वविद्यालय में छात्र नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं। 

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन में एक पदाधिकारी के रूप में उनके कार्यकाल ने कांग्रेस के संगठन में उनकी पहचान काफी मजबूत है।

उच्च न्यायालय में वकालत करने वाले सतीशन का चुनावी सफर 1990 के दशक के मध्य में परवूर विधानसभा क्षेत्र से एक हार के साथ शुरु हुआ, लेकिन उन्होंने इस असफलता को जल्द ही एक नए अवसर में तब्दील कर दिया। उन्होंने अपने अगले प्रयास में शानदार जीत हासिल की और इसके बाद लगातार इस सीट को बरकरार रखते हुए दो दशक से अधिक समय में मजबूत जमीनी पकड़ बनाई।

KPCC से AICC तक सफर

सतीशन ने पार्टी के अंदर संगठनात्मक भूमिकाएं भी निभाई हैं, जिनमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के सचिव और केरल प्रदेश  कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जैसे पद शामिल हैं। पूर्व सीएम करुणाकरण के समर्थक रहे सतीशन ने परवूर से 2006, 2011, 2016 और 2021 में लगातार जीत दर्ज की है। विधानसभा की राजनीति में उनका 25 वर्षों से अधिक का सफर तय हुआ है। उन्होंने वर्ष 2021 के चुनाव में 21,301 मतों के अंतर से जीत हासिल की।

जाने कितनी संपत्ति है

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की रिपोर्ट के अनुसार, सतीशन की कुल संपत्ति 6 करोड़ 65 लाख हजार 170 है। उन्होंने एर्नाकुलम जिले की परवूर सीट 20226 विधानसभा चुनाव  में बरकरार रखी है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.