ताज़ा खबर

पटना साहिब

मैप पर क्लिक कर जानें अपने राज्य की डिटेल्स

तीखे बयान

  • मतदान की तारीख: 19 मई
  • जनसंख्या: 1946249
  • रविशंकर प्रसाद
  • रविशंकर प्रसाद
  • भारतीय जनता पार्टी


साल 2008 में परिसीमन के बाद पटना सीट दो लोकसभा सीटों में बंट गई, जिसमें से एक पाटलीपुत्र लोकसभा सीट है और दूसरी पटना साहिब लोकसभा सीट है। यह सीट जबसे अस्तित्व में आई है तब से ही इस पर रोचक जंग देखने को मिली है, साल 2009 के चुनाव में कांग्रेस ने इस सीट पर फिल्म अभिनेता शेखर सुमन को उम्मीदवार बनाया था। लेकिन शेखर सुमन शत्रुघ्न सिन्हा से जीतने में कामयाब नहीं हो पाए थे। पटना साहिब लोकसभा सीट में विधानसभा के छह क्षेत्र शामिल हैं-


बख्तियारपुर

दीघा

बांकीपुर

कुम्हरार

पटना साहिब

फतुहा


पटना साहिब के अंतर्गत आने वाली छह विधानसभा सीटों में से 5 पर भाजपा का कब्जा है व 1 सीट राजद के पास है। यह यादव, कायस्थ और राजपूत बाहुल क्षेत्र माना जाता है व इस सीट पर अनुसूचित जाति की आबादी 6.12 प्रतिशत है। साल 2014 के चुनाव में इस सीट पर मतदाताओं की संख्या 19 लाख 46 हजार 249 थी, जिसमें से केवल 8 लाख 82 हजार 262 लोगों ने अपने मतों का प्रयोग किया था। जिनमें पुरुषों की संख्या 5 लाख 11 हजार 447 और महिलाओं की संख्या 3 लाख 70 हजार 815 थी।


शत्रुघ्न सिन्हा के लगातार भाजपा के खिलाफ बयान देने व विपक्ष की रैली में शामिल होने की वजह से 2019 को लेकर भाजपा की तरफ से उनकी दावेदारी के आसार नहीं के बराबर हैं वहीं इस सीट पर भाजपा के नेता व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद व राज्यसभा सांसद आर.के. सिन्हा के नाम की भी चर्चा है।

' class="divstatedetail">

बिहार की बहुचर्चित लोकसभा सीट माने जाने वाली पटना साहिब जहां से वर्तमान में फिल्म अभिनेता व 'बिहारी बाबू' के नाम से मशहूर शत्रुघ्न सिन्हा सांसद हैं। उन्होंने साल 2014 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस नेता और अभिनेता कुणाल सिंह को 2 लाख 65 हजार 805 मतों से पराजित कर इस सीट पर जीत दर्ज की थी। साल 2014 के चुनाव में इस सीट पर शत्रुघ्न सिन्हा को 4 ला 85 हजार 905 वोट मिले थे, तो वहीं कुणाल सिंह को केवल 2 लाख 20 हजार 100 वोट प्राप्त हुए थे। इस सीट पर नंबर तीन पर जेडीयू नेता गोपाल प्रसाद सिन्हा थे, जिन्हें कि 91 हजार 24 वोट मिले थे।


साल 2008 में परिसीमन के बाद पटना सीट दो लोकसभा सीटों में बंट गई, जिसमें से एक पाटलीपुत्र लोकसभा सीट है और दूसरी पटना साहिब लोकसभा सीट है। यह सीट जबसे अस्तित्व में आई है तब से ही इस पर रोचक जंग देखने को मिली है, साल 2009 के चुनाव में कांग्रेस ने इस सीट पर फिल्म अभिनेता शेखर सुमन को उम्मीदवार बनाया था। लेकिन शेखर सुमन शत्रुघ्न सिन्हा से जीतने में कामयाब नहीं हो पाए थे। पटना साहिब लोकसभा सीट में विधानसभा के छह क्षेत्र....

बिहार ताज़ा आलेख