दादरा नगर हवेली और दमन व दीव उद्योगों के लिए स्वर्ग के समान है। वर्तमान समय में दमन और दीव की अनुमानित जनसंख्या 3, 20,989 लाख है। जिसमें पुरुषों की अनुमानित जनसंख्या 1,98,386 और महिलाओं की अनुमानित जनसंख्या 1,22,603 है। वहीं दादरा और नगर हवेली की अनुमानित जनसंख्या 4,53,008 है। जिसमें पुरुषों की अनुमानित आबादी 2,55,360 और महिलाओं की अनुमानित आबादी 1,97,649 है।
' class='divstatedetail'>भारत सरकार ने दो केंद्र शासित प्रदेशों दमन तथा दीव और दादरा एवं नगर हवेली को मिलाकर एक केंद्र शासित प्रदेश बना दिया है। देश में पहले नौ केंद्र शासित प्रदेश थे। लेकिन अब इन दोनों के एक हो जाने से देश में केंद्र शासित प्रदेश की संख्या आठ है।
भारत सरकार ने दो केंद्र शासित प्रदेशों दमन तथा दीव और दादरा एवं नगर हवेली को मिलाकर एक केंद्र शासित प्रदेश बना दिया है। देश में पहले नौ केंद्र शासित प्रदेश थे। लेकिन अब इन दोनों के एक हो जाने से देश में केंद्र शासित प्रदेश की संख्या आठ है। आपको बता दें कि दोनों केंद्र शासित प्रदेश एक-दूसरे से मात्र 35 किलोमीटर दूर हैं। दादरा नगर हवेली 491 किलोमीटर में फैला इलाक़ा है तो वहीं दमन व द्वीप गुजरात के दक्षिणी हिस्से में महाराष्ट्र के ठीक ऊपर है। 26 जनवरी, 2020 को दादरा एवं नगर हवेली तथा दमण एवं दीव को मिलाकर एक केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया।
इस केन्द्रशासित प्रदेश की करीब 94% जनसंख्या हिंदू धर्म की है। वहीं यहां की आधिकारिक भाषाएं हिंदी और गुजराती हैं। चार शताब्दियों से अधिक समय तक दमन और दीव पुर्तगाली शासकों के नियं....