फिलहाल पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद महुला मोइत्रा को भाजपा के कार्यकर्ताओं के विरोध के सामना करना पड़ा है। बताया जा रहा है कि कार्यकर्ताओं ने उन पर अंडे फेंके और काले झंडे दिखाए हैं।
दरअसल, तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा को बुधावर को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के विरोधा का सामना करना पड़ा।
कब हुई यह घटना
आपको बताते चलें कि, यह घटना पश्चिम बंगाल के पलाशी में हुई, जब सांसद महुआ मोइत्रा 21 जुलाई शहीद दिवस कार्यक्रम की तैयारी से जुड़ी एक बैठक में शामिल होने जा रही थीं। इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने रेस्तरांम के बाहर इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन में जुट गए हैं और उन पर अंडे फेंकने लगे। इस घटना के बार में सासंद महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर घटना का वीडियो हाल ही में शेयर किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, अभी @bjp4india के गुंडे मुझ पर हमला कर रहे हैं और @wbpolice बस तमाशा देख रही है।