होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

Delimitation Bill पर NCP-SP के रुख से Congress नाराज, Sharad Pawar को याद दिलाई मदद

By LSChunav | Nov 28, 2026

इस समय प्रस्तावित परिसीमन विधेयक को समर्थन देने के मुद्दे पर विपक्षी गठबंधन इंडिया में मतभेद सामने आने लगा है। हाल ही में महाराष्ट्र में कांग्रेस ने अपने सहयोगी दल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) यानी एनसीपी-एसपी पर निशाना साधा है।

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी शरद पवार और सुप्रिया सुले को याद दिलाया कि इस साल राज्यसभा चुनाव के समय कांग्रेस ने शरद पवार की उम्मीदवारी का समर्थन करने के लिए अपनी सीट पर दावा छोड़ दिया था। इस दौरान कांग्रेस ने सवाल उठाए कि जिस पार्टी की मदद से शरद पवार राज्यसभा पहुंचे, फिर पार्टी भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के परिसीमन विधेयक का समर्थन करने जा रही है।

कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव का दिलाया याद

इस बीच, महाराष्ट्र कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर एनसीपी-एसपी के रुख पर नाराजगी जताई है। पार्टी ने बताया है कि 85 साल की उम्र में शरद पवार को राज्यसभा भेजने के लिए कांग्रेस अंत तक उनके साथ खड़ी रही थी। कांग्रेस की तरफ से मार्च 2026 में महाराष्ट्र की सात राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होना था। उस दौरान उम्मीदवार को जीतने के लिए 36 वोटों की जरुरत थी। वहीं, उस दौरान एनसीपी-एसपी के पास सिर्फ 10 विधायक थे, वहीं कांग्रेस के पास 16 और शिवसेना ( उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के पास 20 विधायक थे।

वहीं कांग्रेस ने खुलासा किया कि उसके पास अपनी सीट जीतने के लिए पर्याप्त संख्या नहीं थी, लेकिन उसने शरद पवार की उम्मीदवार के समर्थन में अपना दावा छोड़ दिया था।

राहुल गांधी और खरगे ने भी दिया था समर्थन

इतना ही नहीं, महाराष्ट्र कांग्रेस ने अपने पोस्ट पर दावा किया कि सुप्रिया सुले ने खुद कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से संपर्क कर अपने पिता शरद पवार की उम्मीदवारी के लिए समर्थन मांगा था। पार्टी ने बताया है कि, राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिना किसी हिचकिचाहट के पास प्रस्ताव को स्वीकार किया था। फिर बाद में कांग्रेस ने राज्यसभा सीट पर अपना दावा छोड़ दिया। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने भी शरद पवार का समर्थन किया और महाविकास अघाड़ी ने सर्वसम्मति से उनकी उम्मीदवारी को मंजूरी दी।

क्या है परिसीमन विधेयक का प्रस्ताव?

दरअसल, प्रस्तावित परिसीमन विधेयक के चलते लोकसभा में सीटों की संख्या बढ़ाने की योजना है। इस समय लोकसभा में 543 सीटें हैं। प्रस्तावित व्यवस्था में सदन की कुल सदस्य संख्या 850 तक करने की बात कही गई है। बता दे कि, इसमें राज्यों के लिए 815 और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 35 सीटें प्रस्तावित हैं। इस मुद्दे को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच पहले से मतभेद है। वहीं, महिला आरक्षण को परिसीमन से जोड़ने और लोकसभा की सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव पर विपक्षी दलों ने सवाल उठाए हैं।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.