By LSChunav | Nov 28, 2026
इस दौरान, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल (एलजी) मनोज सिन्हा ने वरिष्ठ अधिवक्ता सैयद फैसल कादरी को केंद्र शासित प्रदेश का एडवोकेट जनरल नियुक्त करने की मंजूरी दे दी गई है। जम्मू-कश्मीर में एडवोकेट जनरल का पद अक्तूबर 2024 से खाली था, जब तत्कालीन एडवोकेट जनरल डीसी रैना ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
अब कादरी की नियु्क्ति होने से केंद्र शासित प्रदेश के इस सर्वोच्च संवैधानिक कानूनी पद पर लंबे समय से खाली जगह भर गई है। बता दें कि, सैयद फैसल कादरी एक सीनियर एडवोकेट हैं, जो कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाई कोर्ट में वकालत करते हैं। उन्होंने कई महत्वपूर्ण संवैधानिक और सेवा मामलों सरकार और विभिन्न विभागों का प्रतिनिधित्व करता है।
क्या करेंगे सैयद फैसल कादरी
भारत में किसी भी राज्य का एडवोकेट जनरल सर्वोच्च कानूनी अधिकारी होता है। संविधान के अनुच्छेद 165 के तहत नियुक्त यह अधिकारी राज्य सरकार के मुख्य कानूनी सलाहकार के रुप में कार्य करता है और अदालत में सरकार का प्रतिनिधित्व करता है। वहीं, एडवोकेट जनरल राज्यपाल या राज्य सरकार द्वारा भेजे गए मामलों पर कानूनी राय बताते हैं और राज्यपाल द्वारा सौंपे जाने से अन्य कानूनी कर्तव्यों का पालन करते हैं। वे संविधान या अन्य कानूनों के जरिए अपने पद के लिए निर्धारित कार्यों का निर्वहन करते हैं।
वहीं, एडवोकेट जनरल दीवानी (सिविल), फौजदारी (क्रिमिनल) और संवैधानिक मामलों में राज्य सरकार की तरफ से पेश होते हैं या उनके प्रतिनिधित्व की व्यवस्था होती है, मुख्य रुप से हाई कोर्ट में और कभी-कभी सुप्रीम कोर्ट या ट्राइब्यूनल में। इसके अतिरिक्त, एडवोकेट जनरल राज्य विधानमंडल के सत्रों और समितियों में बुलाए जाने पर शामिल होते हैं और अपनी बात रखते हैं, लेकिन उन्हें वोट देने का अधिकार नहीं होता है।
पिता थे फेमस क्रिमिनल लॉयर
आपको बताते चलें कि, सैयद फैसल कादरी ने कश्मीर यूनिवर्सिटी से 2004 में एलएलबी किया था। उनके पिता का नाम प्रो. अफजल कादरी था। वह कश्मीर यूनिवर्सिटी के लॉ डिपार्टमेंट के पूर्व हेड और डीन रहे हैं। वह कश्मीर के जाने-माने लॉ प्रोफेसर हैं। अफजल कादरी कश्मीर के क्रिमिनल लॉ के एक श्रेष्ठ विशेषज्ञ और शिक्षक माने जाते हैं। 3 दिसंबर 2020 को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के सैयद फैसल कादरी को हाई कोर्ट का वरिष्ठ अधिवक्ता बनाया गया था।