बिहार की पाटलिपुत्र लोकसभा सीट जिसने कभी लालू प्रसाद यादव की हसरत नहीं पूरी होने दी। इस सीट पर न कभी लालू यादव जीत पाये और न बड़ी कोशिशों के बावजूद अपनी पुत्री मीसा भारती को जीता पाए। दोनों बार वो अपनों से हार गए। 2008 के परिसीमन के बाद 2009 में दो लोकसभा क्षेत्र बने पाटलिपुत्र और पटना साहिब। पहले एक लोकसभा क्षेत्र हुआ करता था पटना बाद में दो लोकसभा क्षेत्र हो गए पाटलिपुत्र जिसमें पश्चिम पटना के क्षेत्र शामिल हैं और दूसरा पटना साहिब जिसमें पूर्वी पटना के इलाके शामिल हैं। दोनों ही लोकसभा क्षेत्र में कुछ ग्रामीण इलाके भी शामिल हैं, जो पहले बाढ़, आरा, जहानाबाद में शामिल विधानसभा क्षेत्र से पाटलिपुत्र और पटना साहिब में शामिल हो गए।
2014 के चुनाव में राजद की ओर से मीसा भारती चुनावी रण में उतरी जिन्हें पराजित कर रामकृपाल यादव संसद पहुंचे। रामकृपाल यादव को 3 लाख 83 हजार 262 वोट जबकि मीसा भारती को 3 लाख 42 हजार 940 वोट मिले थे। पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र के अंदर विधानसभा की छह सीटें आती हैं-
दानापुर
मनेर
....