ताज़ा खबर

खेड़ा

मैप पर क्लिक कर जानें अपने राज्य की डिटेल्स
गुजरात
  • जनसंख्या: 1599476
  • DEVUSINH CHAUHAN
  • DEVUSINH CHAUHAN
  • आपराधिक मामले: 0
  • भारतीय जनता पार्टी

गुजरात का खेड़ा लोकसभा क्षेत्र जहां से वर्तमान में देवू सिंह चौहान सांसद हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा के देवू सिंह चौहान को 5 लाख 68 हजार 235 वोट हासिल हुए थे वहीं कांग्रेस के दिनशा पटेल 3 लाख 35 हजार 334 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

खेड़ा लोकसभा सीट के राजनीतिक इतिहास पर गौर करें तो इससे पहले यह सीट कैरा दक्षिण और कैरा उत्तर के नाम से जानी जाती थी। 1957 में कैरा सीट से ठाकोर फतेह सिंह की जीत हुई थी। 1962 में कांग्रेस के प्रवीण सिंह सोलंकी की जीत होती है। 1967 के चुनाव में भी प्रवीण सिंह की जीत होती है। 1971 और 1977 के चुनाव में कांग्रेस के धर्मसिंह देसाई विजयी होते हैं। साल 1980 में खेड़ा में कांग्रेस के अजीत सिंह सांसद बने।

1984 में भी कांग्रेस के अजीत सिंह ने जीत का क्रम बरकरार रखा। 1989 में जनता दल ने अपना दम दिखाया और पार्टी के उम्मीदवार प्रभात सिंह चौहान ने चुनाव जीता। 1991 के आम चुनाव में पहली बार भारतीय जनता पार्टी का खाता खुला और कुशीराम जेसवानी ने जीत दर्ज की। इसके बाद दिनशा पटेल का जादू चला और वह कांग्रे....

गुजरात ताज़ा आलेख