ताज़ा खबर

अरुणाचल प्रदेश

arunachal pradesh
  • जनसंख्या: 1711947
  • पुरुष: 883358
  • महिला: 828589
  • विधानसभा सीटें: 60
  • लोकसभा सीटें: 2
  • राजधानी: ईटानगर

जातीय समीकरण

अरुणाचल प्रदेश अपनी प्राचीन संस्कृति के लिए जाना जाता है। इस राज्य के लोग पेंटिंग, मिट्टी के बर्तनों, आभूषण बनाने, बेंत और बांस के काम, बुनाई, कालीन बनाने, लकड़ी की नक्काशी, स्मिथी के काम, टोकरी बनाने और कई अन्य में कुशल हैं। वहीं राज्य के ग्रामीण लोगों के जीवन यापन का मुख्य आधार कृषि है। अरुणाचल प्रदेश में 100 से अधिक उप-जनजातियों के साथ लगभग 26 जनजातियां हैं। राज्य की जनसंख्या की बात करें तो वर्तमान में इस राज्य की अनुमानित जनसंख्या 17,11,947 है। जहां पुरुषों की अनुमानित जनसंख्या 8,83,358 और महिलाओं की अनुमानित जनसंख्या 8,28,589 है। राज्य की लगभग 30 प्रतिशत आबादी ईसाई धर्म को मानती है। तो वहीं 29 प्रतिशत हिंदू धर्म के लोग, डोनयी-पोलो 26.2%, बौद्ध धर्म 11.76% और इस्लाम धर्म के 1.9% लोग हैं।

राजनैतिक समीकरण

राज्य के मुख्य सियासी दलों की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, जनता दल (यूनाइटेड), अरुणाचल डेमोक्रेटिक पार्टी और पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल हैं। अरुणाचल में 23 जिले, 60 विधानसभा सीटें और 2 लोकसभा सीटें हैं। वर्तमान में राज्य में बीजेपी की सरकार है। साल 2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी प्रचंड बहुमत के साथ जीती थी। ऐसे में बीजेपी की तरफ से राज्य के सीएम तौर पर पेमा खांडू ने शपथ ली थी। भाजपा ने 60 विधानसभा सीटों में 41 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं कांग्रेस को सिर्फ 4 सीटों पर संतोष करना पड़ा था। इसके साथ ही पहाड़ी क्षेत्र वाले इस राज्य में नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को 7 सीटें हासिल हुई थीं।

राजनीतिक उलटफेर

बता दें कि साल 2016 में अरुणाचल प्रदेश की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला था। उस दौरान पेमा खांडू कांग्रेस और पीपीए छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके कुछ समय बाद ही एक साथ कांग्रेस के 43 विधायकों ने पार्टी छोड़ दी थी और पेमा खांडू के साथ पीपीए पार्टी में शामिल हो गए थे। इस बड़े सियासी उलटफेर के बाद अरुणाचल प्रदेश की राजनीति बदल गई थी। फिर पेमा खांडू की अगुवाई में पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल के 43 में से 33 विधायकों ने बीजेपी का दामन थाम लिया। जिसका फायदा बीजेपी को इस तरह से मिला कि पार्टी ने 60 में से 41 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल कर सत्तारूढ़ हो गई।

' class='divstatedetail'>

अरुणाचल प्रदेश राज्य पूर्वोत्तर भारत का एक प्रमुख राज्य है। अरुणाचल प्रदेश, जिसका मतलब है 'उगते हुए सूरज की भूमि'। अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर है। क्षेत्रफल के हिसाब से पूर्वोत्तर भारत के सेवन सिस्टर स्टेट्स में अरुणाचल प्रदेश सबसे बड़ा राज्य है। साल 1962 से पहले इस राज्य को नार्थ-ईस्ट फ्रंटियर एजेंसी के नाम से जाना जाता था। इसकी सीमा पश्चिम में भूटान राज्य, उत्तर में चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र, म्यांमार (बर्मा),दक्षिण-पूर्व में नागालैंड और दक्षिण-पश्चिम में भारतीय राज्य असम से लगी हुई है। इस राज्य को 20 फरवरी 1987 को भारतीय संघ के 24वें राज्य के रूप में स्थापित कर दिया गया था। अरुणाचल प्रदेश असंख्य बोलियों और उप-बोलियों के अलावा कम से कम 30 और संभवतः 50 अलग-अलग भाषाएं बोली जाती हैं।

जातीय समीकरण

अरुणाचल प्रदेश अपनी प्राचीन संस्कृति के लिए जाना जाता है। इस राज्य के लोग पेंटिंग, मिट्टी के बर्तनों, आभूषण बनाने, बेंत और बांस के काम, बुनाई, कालीन बनाने, लकड़ी की नक्काशी, स्मिथी के काम, टोकरी बनाने और कई अन्य में कुशल हैं। वहीं राज्य क....

अरुणाचल प्रदेश ताज़ा आलेख