ताज़ा खबर

झारखंड

jharkhand
  • जनसंख्या: 40100376
  • पुरुष: 20585408
  • महिला: 19514967
  • विधानसभा सीटें: 81
  • लोकसभा सीटें: 14
  • राजधानी: रांची

जातीय समीकरण

इस राज्य की वर्तमान आबादी की बात करें तो साल 2023 में राज्य की अनुमानित आबादी करीब 40,100,376 है। जिसमें पुरुषों की अनुमानित आबादी 20,585,408 और महिलाओं की अनुमानित आबादी 19,514,967 है। राज्य में मुख्य रूप से 67.83% हिंदू हैं, जिनकी संख्या लगभग 2.23 करोड़ है। मुसलमानों की आबादी 14.53%, ईसाइयों की आबादी 4.30% है। राज्य में हिंदू धर्म बहुसंख्यक है। झारखंड में कुल 32 जनजातियां पाई जाती हैं, जिनकी जनसंख्या लगभग 86,45,042 है। राज्य में रहने वाली 32 जनजातियों में 8 आदिम जनजाति हैं। संथाल झारखंड की जनजातियों में सबसे बड़ी जनजाति है।

राजनीतिक समीकरण

बता दें कि इस राज्य की राजनीति हमेशा से ही अनिश्चित रही है। राज्य में 81 विधानसभा सीटें, 14 लोकसभा सीटें और 24 जिले हैं। वहीं राज्य में बीजेपी सबसे लंबे समय तक सत्ता में रही है। बता दें कि मुख्यमंत्री के रूप में केवल रघुवर दास को छोड़कर कोई भी सीएम अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाया। अन्य सरकारें बीच में ही धड़ाम होती रही। राज्य में कई गठजोड़ भी बने और करीब-करीब सभी प्रमुख दलों को भी सत्ता में रहने का मौका मिला। राज्य में तीन बार राष्ट्रपति शासन भी लगा है।

आपको बता दें कि झारखंड में राजनीतिक अस्थिरता के दौर की एक बड़ी वजह यह भी रही कि किसी भी राजनीतिक दल को विधानसभा में पूर्ण बहुमत हासिल नहीं हुआ। लेकिन साल 2019 के विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कांग्रेस और राजद के सहयोग से ना सिर्फ बीजेपी को परास्त किया बल्कि सरकार बनाने में भी सफल हुई। वर्तमान में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हैं।

' class='divstatedetail'>

अपने अतीत से निकलकर स्वर्णिम भविष्य की राह पर झारखंड तेजी से बढ़ रहा है। बता दें कि 15 नवंबर 2000 को झारखंड की स्थापना हुई थी। इसी दिन यह राज्य बिहार से अलग होकर एक अलग राज्य बना था। यह राज्य भारत के उत्तरपूर्वी भाग में स्थित है। इसे 'जंगल ऑफ फॉरेस्ट' या 'बुशलैंड' भी कहा जाता है। इस राज्य का कुल क्षेत्रफल लगभग 79 हजार 716 वर्ग किमी है। जो क्षेत्रफल के आधार पर देश का 15वां बड़ा राज्य है। झारखंड तांबा अयस्क, यूरेनियम, कोयला, लौह अयस्क, अभ्रक, बॉक्साइट, ग्रेनाइट, चूना पत्थर, चांदी और डोलोमाइट जैसे खनिज संसाधनों से समृद्ध है।

जातीय समीकरण

इस राज्य की वर्तमान आबादी की बात करें तो साल 2023 में राज्य की अनुमानित आबादी करीब 40,100,376 है। जिसमें पुरुषों की अनुमानित आबादी 20,585,408 और महिलाओं की अनुमानित आबादी 19,514,967 है। राज्य में मुख्य रूप से 67.83% हिंदू हैं, जिनकी संख्या लगभग 2.23 करोड़ है। मुसलमानों की आबादी 14.53%, ईसाइयों की आबादी 4.30% है। राज्य में हिंदू धर्म बहुसंख्यक है। झारखंड में कुल 32 जनजातियां पाई जाती हैं, जिनकी जनसंख्या लगभग....

झारखंड ताज़ा आलेख