ताज़ा खबर

तेलंगाना

telangana
  • जनसंख्या: 36938262
  • पुरुष: 19186752
  • महिला: 17751510
  • विधानसभा सीटें: 119
  • लोकसभा सीटें: 17
  • राजधानी: हैदराबाद

देश की आजादी के बाद साल 1953 में राज्यों की सीमा निर्धारित करने के लिए राज्य पुनर्गठन आयोग बनाए गए थे। राज्य पुनर्गठन आयोग ने देश के सभी राज्यों की सीमा तय कर दी थी। लेकिन समय-समय पर कई राज्यों को बनाया गया। हर नए बने राज्य के पीछ एक अपनी बड़ी वजह रही है। इसी कड़ी में तेलंगाना भी भारत का 29वां राज्य बना। बता दें कि तेलंगाना पहले आंध्र प्रदेश का हिस्सा हुआ करता था। जिसे 2 जून 2014 को आंध्रप्रदेश से अलग कर 29वां राज्य घोषित कर दिया गया। हांलाकि इसे अलग राज्य बनाने के लिए यहां के लोगों को कड़े संघर्ष का सामना करना पड़ा था। तेलंगाना की आधिकारिक भाषा तेलुगु है।

जातीय समीकरण

2023 में तेलंगाना की जनसंख्या 38.2 मिलियन होने का अनुमान है। वहीं मई 2023 तक तेलंगाना की जनसंख्या 3.8 करोड़ होने का अनुमान है। इस राज्य को 31 जिलों में विभाजित किया गया है। तेलंगाना की जनसंख्या 84% हिन्दू, 12.4% मुस्लिम और 3.2% सिक्ख, ईसाई और अन्य धर्म के अनुयायी हैं। इसके अलावा राज्य में कापू की उपजातियों में बलीजा, तेलगा, और ओंटारी उपजातियां आंध्र प्रदेश की आबादी का लगभग 1....

तेलंगाना ताज़ा आलेख